ֆ:
एजेंसी के मुताबिक विभव के पिता ने कहा,’सत्ता में भाजपा की सरकार है, वह जो चाहे कर सकती है. वह उससे (विभव) कह रहे हैं कि अरविंद केजरीवाल को छोड़ दो, फिर उन्हें कोई नुकसान नहीं होगा. घटना के बाद मैंने विभव से बात की थी. उसने मुझे बताया था कि वह नाश्ता कर रहे थे और वह (स्वाति मालीवाल) कुछ बड़ा करने आई थी. गार्ड ने उसे रोका और वह (विभव) वहां चला गया. गार्डों ने स्वाती को वहां से हटाया. उसने (विभव) उसे (स्वाति) एक बार भी नहीं छुआ.’
बता दें कि आम आदमी पार्टी की सांसद स्वाति मालीवाल से मारपीट करने के आरोपी विभव कुमार को तीस हजारी कोर्ट ने पांच दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है. उन्हें शनिवार दोपहर को हिरासत में लिया गया था.
§स्वाती मालीवाल के साथ सीएम हाउस में हुई मारपीट के मामले में आरोपी विभव कुमार के पिता महेश्वर राय का बयान सामने आया है. उन्होंने कहा,’यह अन्याय है. उनका बेटा पिछले 15 सालों से मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के साथ है.तब से उन्होंने विभव के खिलाफ कभी कोई शिकायत नहीं सुनी है. उन्होंने दावा किया कि बीजेपी विभव को अरविंद केजरीवाल का साथ छोड़ने की सलाह दे रही है.’

