ֆ:नई दिल्ली डीसीपी देवेश कुमार महला के मुताबिक, नीट की परीक्षा के दौरान नकल पर बड़ी कार्रवाई करते हुए नई दिल्ली जिले के स्पेशल स्टाफ ने पेपर सॉल्व करने वाले रैकेट में शामिल चार लोगों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार किए गए लोगों में सरकारी मेडिकल कॉलेजों के दो एमबीबीएस छात्रों के साथ-साथ वो लोग भी शामिल हैं, जिन्होंने इस साजिश में उनकी मदद की. कार्रवाई के दौरान चार मोबाइल फोन और एक कार जब्त की गई.
दिल्ली पुलिस के मुताबिक बीती 5 मई को भारतीय विद्या भवन मेहता विद्यालय में नीट परीक्षा के दौरान दो छात्रों का बायोमेट्रिक डेटा मैच नहीं हो रहा था,उन्हें पकड़ा गया. इसके बाद तिलक मार्ग थाने में केस दर्ज किया गया. प्रॉक्सी छात्र सुमित मंडोलिया और कृष्ण केसरवानी को गिरफ्तार कर लिया गया. अपराध गंभीरता को देखते हुए स्पेशल सेल इसकी जांच कर रहा है.
§मेडिकल एंट्रेंस एग्जाम यानी नीट की परीक्षा में सुरक्षा के कड़े इंतजाम के बावजूद कुछ लोग 05 मई को आयोजित हुई नीट परीक्षा सेंधमारी करने में कामयाब हो गए. हालांकि दिल्ली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सॉल्वर गैंग के चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है.

