ֆ:विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के सचिव मनीष जोशी ने कहा,’ कुछ व्यक्ति या संगठन उच्च शिक्षा प्रणाली के मान्यता प्राप्त डिग्री कार्यक्रमों के समान संक्षिप्त रूपों के साथ ऑनलाइन प्रोग्राम और पाठ्यक्रम पेश कर रहे हैं. ऐसा ही एक कार्यक्रम जिसकी ओर आयोग का ध्यान आकर्षित किया गया है वह है ‘10 Days MBA’.’उन्होंने कहा, ‘किसी डिग्री का नामकरण, उसके संक्षिप्त रूप, अवधि और प्रवेश योग्यता सहित, विश्वविद्यालय अनुदान आयोग द्वारा केंद्र सरकार की पूर्व मंजूरी के साथ, आधिकारिक राजपत्र में एक अधिसूचना के प्रकाशन के माध्यम से निर्दिष्ट किया जाता है.’
यूजीसी सचिव ने स्पष्ट किया कि केवल सेंट्रल एक्ट, प्रोविंशियल एक्ट या स्टेट एक्ट द्वारा या उसके तहत स्थापित या कॉर्पोरेट यूनिवर्सिटी, या संसद के अधिनियम द्वारा विशेष रूप से सशक्त विश्वविद्यालय या संस्थान के रूप में समझा
§विश्वविद्यालय अनुदान आयोग ने मान्यता प्राप्त डिग्री नामों के समान संक्षिप्ताक्षर वाले फेक ऑनलाइन प्रोग्राम से सतर्क रहने के लिए चेतावनी जारी की है. अधिकारियों ने इसको लेकर मुख्य रूप से 10 दिन वाले MBA कोर्सेज पर निशाना साधते हुए यह चेतावनी जारी की.

