ֆ:
दरअसल, न्यू कैलेडोनिया ऑस्ट्रेलिया के पूर्वी तट से सैकड़ों मील दूर स्थित है. यहां लंबे समय से फ्रांस समर्थकों और आजादी के पक्षधरों के बीच तनाव चल रहा है. फ्रांस सरकार की प्रवक्ता प्रिस्का थेवेनोट ने बताया कि द्वीप पर 12 दिनों के लिए आपातकाल लागू कर दिया गया है.
§दक्षिण प्रशांत में स्थित फ्रांस के विदेशी भू भाग न्यू कैलेडोनिया में हिंसक प्रदर्शनों के बाद आपातकाल का ऐलान कर दिया गया है. बता दें कि यहां हिंसा के बाद अब तक एक पुलिस अधिकारी के अलावा तीन और लोगों की मौत हो चुकी है.

