ֆ:
यह बात नारायण मूर्ति ने एक प्रेसवार्ता में कही। उन्होंने कहा कि इसके लिए कुछ बदलाव करने होंगे। मसलन, भारत में आज भी शिक्षण संस्थानों को शेयर दान नहीं किए जा सकते हैं। नए-नए उद्यमी बने इन संस्थानों के पूर्व छात्र मदद करना चाहते हैं, लेकिन उनके पास नगदी नहीं होती है, लेकिन वे अपनी कंपनी के शेयर दान कर सकते हैं। कंपनी जब आगे बढ़ेगी, तो इन शेयर पर संस्थान को भी लाभांश मिलेगा और बाद में जरूरत पड़ने पर इन शेयरों को बेचकर संस्थान नगदी भी जुटा सकते हैं।
§इन्फोसिस के संस्थापक नारायण मूर्ति और कृष गोपालकृष्णन ने कहा कि देश में आईटी उद्योग को बेहतर बनाने के लिए शिक्षण संस्थानों को शोध के लिए ज्यादा फंड की जरूरत है। लेकिन, इन संस्थानों का फंड के लिए पूरी तरह सरकार पर निर्भर होना अच्छी बात नहीं है।

