֍:4 चरण के बाद कांग्रेस का बड़ा प्लान §ֆ:कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बुधवार को लखनऊ में आयोजित पीसी में कहा, “लोकसभा चुनाव के 4 चरण पूरे हो चुके हैं. अब तक के चुनाव में इंडिया गठबंधन मजबूत स्थिति में दिख रहा है और लोगों ने तय कर लिया है कि पीएम मोदी जाने वाले हैं. 4 जून को इंडिया गठबंधन केंद्र में सरकार बनाएगा. लोकतंत्र और संविधान को बचाने के लिए यह चुनाव अहम है.”
§֍:गरीबों के लिए लड़ रहा इंडिया गठबंधनः खरगे§ֆ:अपने गठबंधन को गरीबों के लिए लड़ने की बात करते हुए मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, “मैं गरीब परिवार से आता हूं. लड़ाकू होने के कारण अब तक मैं जिंदा हूं. मैं बहुत चुनाव लड़ा. कई चुनाव जीता. साल 2024 का चुनाव लोकतंत्र और संविधान बचाने का चुनाव है. एक तरफ गरीबों के पक्ष रखने वाली वाली पाटियां हैं तो दूसरी तरफ अमीरों के साथ रहने वाली पार्टियां हैं. इंडिया गठबंधन गरीबों के लिए चुनाव लड़ रही है.” खरगे ने पार्टी के लिए बड़ा दांव चलते हुए कहा, “आप 5 किलो राशन दे रहे हैं, अगर केंद्र में इंडिया गठबंधन की सरकार आई तो हम लोगों को हर महीने 10 किलो अनाज देंगे.”
§֍:UP में इंडिया गठबंधन 79 सीटें जीत रहाः अखिलेश§ֆ:कांग्रेस अध्यक्ष खरगे के साथ साझा पीसी करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव ने कहा कि बीजेपी की बूथ कमेटी लूट कमेटी की तरह दिखाई दे रही है. बीजेपी का काउंटडाउन शुरू हो गया है. इनको जितना पहाड़ चढ़ना था चढ़ चुके हैं और अब इनका नीचे आना शुरू हो गया है, 140 करोड़ की जनता बीजेपी को 140 सीट के लिए भी तरसा देगी. इंडिया गठबंधन उत्तर प्रदेश में 79 सीट जीत रहा है.§देश में लोकसभा चुनाव के 4 चरण खत्म हो चुके हैं और शेष 3 चरणों की वोटिंग बाकी हैं. सभी दलों की ओर से जोरदार तरीके से चुनाव प्रचार किया जा रहा है. पांचवें चरण की वोटिंग से पहले लखनऊ में इंडिया गठबंधन ने पीसी करते हुए दावा करते कहा कि मोदी सरकार की विदाई तय है. 4 जून को इंडिया गठबंधन की केंद्र में सरकार बनेगी. कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि हमारी सरकार आई तो हम गरीबों को 5 किलो की जगह 10 किलो का राशन मुफ्त में देंगे. साथ में पीसी कर रहे समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि 400 सीट से अधिक जीत का दावा करने वाली बीजेपी को जनता 140 सीट पर जीत के लिए भी तरसा देगी.

