֍:DU में नियुक्तियों पर लगी रोक §ֆ:बैठक में कुलपति ने साल भर में हुई नियुक्तियों की आंकड़े पेश करते हुए कहा कि अभी तक कुल 4556 शैक्षणिक पदों पर नियुक्तियां की जा चुकी हैं. लोकसभा चुनावों के कारण अभी नियुक्ति प्रक्रिया को रोका गया है. उन्होंने कहा कि आदर्श चुनाव आचार संहिता के हटने के बाद बाकी रिक्त पदों पर नियुक्तियों की प्रक्रिया फिर से शुरू की जाएगी. बैठक के दौरान डीयू रजिस्ट्रार डॉ. विकास गुप्ता ने एजेंडा प्रस्तुत करते हुए 29 मार्च 2023 को आयोजित कोर्ट की 90 वीं वार्षिक बैठक के मिनट्स की पुष्टि की और इन मिनिट्स पर एक्शन टेकन रिपोर्ट भी प्रस्तुत की.
§֍:वित्तीय अनुमान भी किया गया पेश§ֆ:वहीं बैठक में डीयू कोषाध्यक्ष नवल किशोर ने कार्यकारी परिषद द्वारा अनुमोदित 2023-24 और 2024-25 के वित्तीय अनुमान प्रस्तुत किए. बैठक के दौरान कई कोर्ट सदस्यों ने भी अपने-अपने विचार रखे. इस अवसर पर दक्षिणी परिसर के निदेशक प्रो. श्री प्रकाश सिंह, डीन ऑफ कॉलेजेज़ प्रो. बलराम पाणी, रजिस्ट्रार डॉ. विकास गुप्ता और कोषाध्यक्ष नवल किशोर सहित डीयू कोर्ट के सदस्य उपस्थित रहे.
§֍:किस समिति की कितनी हुई बैठकें?§ֆ:विश्वविद्यालय की 100 वीं वार्षिक रिपोर्ट पर चर्चा करते हुए कुलपति ने कहा कि यह रिपोर्ट बहुत ही अहम है. प्रत्येक व्यक्ति को इसे गहनता से देखना चाहिए. कुलपति ने पिछले एक वर्ष की गतिविधियां गिनवाते हुए बताया कि इस एक वर्ष में विश्वविद्यालय कोर्ट की एक बैठक, कार्यकारी परिषद की 6 बैठकें, अकादमिक परिषद की 5 बैठकें, वित्त समिति की 3 बैठकें, अकादमिक मामलों पर स्टैंडिंग कमेटी की 8 बैठकें और विद्यार्थियों पर स्टेंडिंग कमेटी की 5 बैठकें आयोजित की गई हैं.§दिल्ली विश्वविद्यालय में अभी कोई नियुक्तियां नहीं होंगी. डीयू कोर्ट की 91 वीं वार्षिक बैठक में इसका फैसला लिया गया. बैठक का आयोजन गुरुवार 28 मार्च को कुलपति प्रो. योगेश सिंह की अध्यक्षता में किया गया था. विश्वविद्यालय के वाइस रीगल लॉज स्थित कोन्वेंशन हाल में आयोजित इस बैठक में कुलपति प्रो. योगेश सिंह ने विश्वविद्यालय की साल भर की गतिविधियों का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया. आइए जानते हैं कि नियुक्ति प्रकिया पर रोक क्यों लगाई गई है.

