BJP को परेशानी इसलिए हो रही है क्योंकि सुप्रीम कोर्ट ने अरविंद केजरीवाल जी को अंतरिम जमानत देकर उनके षड्यंत्र का भांडाफोड़ दिया है।
— AAP (@AamAadmiParty) May 11, 2024
वरना हम देखते थे कि कैसे बांग्लादेश, पाकिस्तान, रशिया में विपक्ष के नेताओं को जेल में डाल कर सिर्फ़ एक नेता चुनाव लड़ता है और वो जीत जाता है।… pic.twitter.com/UJsyE7nikR
§֍:लोगों से की हनुमान मंदिर पहुंचने की अपील§ֆ:‘भारत माता की जय’, ‘वंदे मातरम’ और ‘इंकलाब जिंदाबाद’ के नारे के साथ संबोधन की शुरुआत करते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री ने कहा, “मैं अपनी पूरी ताकत से तानाशाही के खिलाफ लड़ रहा हूं, लेकिन (देश के) 140 करोड़ लोगों को साथ आना होगा. हमें मिलकर इसके खिलाफ लड़ना है.” केजरीवाल ने कहा, “मुझे आपके बीच आकर बहुत अच्छा लग रहा है. मैंने आपसे कहा था कि मैं जल्द ही बाहर आऊंगा…सबसे पहले, मैं भगवान हनुमान को प्रणाम करना चाहता हूं. हनुमान जी के आशीर्वाद से मैं आपके बीच हूं.” उन्होंने लोगों से भी बड़ी संख्या में मंदिर पहुंचने की अपील की.
केजरीवाल और 140 करोड़ भारतीयों का संघर्ष सफल होगा
— AAP (@AamAadmiParty) May 11, 2024
देश में जल्द ही क्रूर तानाशाही का अंत होगा ????????#ModiCantStopKejriwal #SatyamevJayte pic.twitter.com/Ylr5bOA8k2
“मैं तानाशाही के ख़िलाफ़ तन-मन-धन से संघर्ष कर रहा हूं।
— AAP (@AamAadmiParty) May 10, 2024
देश के 140 करोड़ लोगों को मिलकर तानाशाही को हराना होगा।”@ArvindKejriwal #ModiCantStopKejriwal #SatyamevJayte pic.twitter.com/LfbRoIXVfz
§֍:नई रणनीति बनाएगी पार्टी§ֆ:केजरीवाल की जमानत के साथ आप अपनी चुनावी रणनीति में बदलाव कर सकती है. पार्टी ने केजरीवाल की तारीफ करते हुए ‘बंदे में है दम’ शीर्षक से एक गीत भी जारी किया. हालांकि, पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने आजतक को बताया कि पार्टी केजरीवाल को चेहरा बनाकर अपने ‘जेल का जवाब वोट से’ अभियान पर कायम रहेगी. अरविंद केजरीवाल के व्यापारियों, महिलाओं, गांवों से संबंधित टाउन हॉल में भाग लेने की संभावना है, जिसकी योजना पहले पार्टी ने बनाई थी. अभियान में अभी भी दिल्ली और पंजाब में सलाखों के पीछे केजरीवाल की तस्वीर का इस्तेमाल किया जा रहा है।.आगे की रणनीति बाद में सीएम के साथ बनाई जाएगी.§अरविंद केजरीवाल पूरे 50 दिन बाद ज़मानत पर बाहर आ गए हैं. सुप्रीम कोर्ट ने केजरीवाल को एक जून तक, अंतरिम ज़मानत दे दी है. जेल से बाहर आने के बाद आज सीएम केजरीवाल जनता की नब्ज टटोलने के लिए कई कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे और कार्यकर्ताओं तथा लोगों से मुलाकात भी करेंगे. सीएम आज सुबह वह 11 बजे कनॉट प्लेस स्थित हनुमान मंदिर जाएंगे और दोपहर एक बजे आप कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे.
AAP के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री @ArvindKejriwal जी श्री हनुमान मंदिर में दर्शन करने पहुंचे। LIVE https://t.co/xTQIUp9hMn
— AAP (@AamAadmiParty) May 11, 2024

