§֍:शराब घोटाले में अहम फैसला §ֆ:वहीं दिल्ली शराब घोटाले में आज एक और अहम सुनवाई हुई. के कविता की जमानत मामले में हाईकोर्ट ने ईडी को नोटिस जारी करते हुए दो हफ्ते में जवाब मांगा है. दिल्ली की विवादित आबकारी नीति और इससे जुड़े धन शोधन मामले में के. कविता की जमानत अर्जी निचली विशेष अदालत खारिज कर चुकी है. उसी आदेश को कविता ने हाईकोर्ट में जस्टिस स्वर्णकांता शर्मा ने ईडी की दलीलें मानते हुए कविता को जमानत देने से इंकार कर दिया. अब कविता हाईकोर्ट के आदेश को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देगी.
Delhi excise policy case: Supreme Court says it’s passing order on grant of interim bail to Delhi CM Arvind Kejriwal till June 1. pic.twitter.com/lyOLH8qGF1
— ANI (@ANI) May 10, 2024
§ֆ:§֍:कोर्ट ने सुनाई के दौरान एसजी से पूछे सवाल§ֆ:दिल्ली अरविंद केजरीवाल अंतरिम जमानत पर सुनवाई कर रही बेंच ने सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता से कहा, ‘यदि आप कुछ तर्क जोड़ना चाहते हैं तो जोड़ सकते हैं’ इस पर सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा, ‘मैंने हलफनामा दाखिल कर दिया है’ इस पर कोर्ट ने कहा कि हम 1 जून तक अंतरिम जमानत दे रहे हैं हम आदेश पारित कर रहे हैं.
§֍:सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत§ֆ:अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट से 1 जून तक अंतरिम जमानत मिल गई है. आज मुश्किल से पांच मिनट की सुनवाई हुई और कोर्ट ने हलफनामे पर सुनवाई के दौरान अपना फैसला सुना दिया.§चुनावी घमासान के बीच अपनी जमानत की राह देख रहे सीएम केजरीवाल के लिए अच्छी खबर सामने आई है. सुप्रीम कोर्ट आज केजरीवाल की अंतरिम जमानत पर आदेश सुना दिया है और उन्हें एक जून तक के लिए अंतरिम जमानत दे दी है. प्रचार के सवाल पर अरविंद केजरीवाल जेल से बाहर आएंगे. वहीं ईडी ने ना सिर्फ अंतरिम बेल का विरोध किया बल्कि पूरक चार्जशीट दाखिल कर केजरीवाल और उनकी आम आदमी पार्टी को घेरने का पूरा प्लान कर तैयार किया था.
Delhi | Supreme Court lawyer Shadan Farasat representing Arvind Kejriwal says, "The order is operable till June 2. There are no restrictions on what he can say or not say in his election campaigning." pic.twitter.com/JHr8EHy9n7
— ANI (@ANI) May 10, 2024

