ֆ:
उच्च अदालत ने यूपी सरकार को आदेश दिया है कि शराब के इस ठेके का रिन्यूअल कभी न किया जाए। शराब के ठेके का लाइसेंस अगले साल मार्च महीने तक है, उसके बाद इसे किसी दूसरी जगह शिफ्ट किया जा सकता है।
§उत्तर प्रदेश के कानपुर में स्कूल के पास बनी शराब की दुकान से परेशान एक पांच साल का एलकेजी का बच्चा अथर्व दीक्षित ने इलाहाबाद हाईकोर्ट में जनहित याचिका दाखिल की।

