§֍:नहीं ली गई थी मंजूरी§ֆ:
223 employees from the Delhi Women Commission have been removed with immediate effect on the order of Lieutenant Governor VK Saxena. It is alleged that the then chairperson of the Delhi Women Commission, Swati Maliwal, had appointed them without permission, going against the… pic.twitter.com/yq8zQcBtED
— Jitender Singh (@jitenderkhalsa) May 2, 2024
§ֆ:एक्शन के पीछे की एक वजह यह भी बताई गई है कि इन नियुक्तियों से पहले अतिरिक्त वित्तीय भार के लिए कोई मंजूरी नहीं ली गई थी. भर्तियों से पहले जरूरी पदों की सटीक संख्या जानने के लिए कोई आकलन भी नहीं किया गया था.
§֍:जनवरी में दिया इस्तीफा§ֆ:बता दें कि राज्यसभा प्रत्याशी बनाए जाने के बाद दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने जनवरी 2024 में अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. स्वाति मालिवाल को आम आदमी पार्टी की सरकार ने 2015 में दिल्ली महिला आयोग का अध्यक्ष बनाया था. पद पर रहने के दौरान उन्होंने महिलाओं से जुड़े कई बड़े मुद्दे उठाए. §दिल्ली महिला आयोग से 223 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया गया है. इन कर्मचारियों की सेवा तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी गई है. इस एक्शन का आदेश दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने दिया है. बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई 2017 में LG को सौंपी गई जांच रिपोर्ट के आधार पर की गई है.

