§ֆ:जीएसटी कलेक्शन ने इस बार छप्परफाड़ राजस्व हासिल किया है और सरकार का खजाना भर दिया है. पहली बार किसी महीने में जीएसटी राजस्व 2 लाख करोड़ रुपये के पार चला गया है. अप्रैल 2024 में जीएसटी संग्रह 2.10 लाख करोड़ रुपये रहा है जो कि एक ऐतिहासिक कलेक्शन है. ग्रास रेवेन्यू ने साल दर साल आधार पर 12.4 फीसदी की शानदार ग्रोथ हासिल की है. रिफंड के बाद के नेट रेवेन्यू को देखें तो ये 1.92 लाख करोड़ रुपये रहा है जो कि सीधे-सीधे सालाना आधार पर 17.1 फीसदी की बढ़ोतरी है.
#GST revenue collection for April 2024 highest ever at Rs 2.10 lakh crore
— Ministry of Finance (@FinMinIndia) May 1, 2024
#GST collections breach landmark milestone of ₹2 lakh crore
Gross Revenue Records 12.4% y-o-y growth
Net Revenue (after refunds) stood at ₹1.92 lakh crore; 17.1% y-o-y growth
Read more… pic.twitter.com/Ci7CE7h35o
§֍:रिकॉर्ड जीएसटी कलेक्शन से खुश हुई सरकार§ֆ:रिकॉर्ड जीएसटी कलेक्शन से सरकार को बेहद खुशी हुई है और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने इस आंकड़े को अपने एक्स अकाउंट पर पोस्ट करके खुशी जाहिर की है.
गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स कलेक्शन में ये बढ़ोतरी घरेलू ट्रांजेक्शन में 13.4 फीसदी की शानदार ग्रोथ के बाद देखी गई है और इंपोर्ट में 8.3 फीसदी की बढ़त का भी इसमें साथ है.
§GST Collection: देश में गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (जीएसटी) कलेक्शन के आंकड़े ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं और यह अब तक के सर्वाधिक उच्च स्तर पर आ गया है. अप्रैल 2024 में जीएसटी कलेक्शन 2.10 लाख करोड़ रुपये पर आया है.

