֍:कैसे हुआ सड़क हादसा§ֆ:खबरों की मानें तो, यात्रियों से भरी पिकअप वैन ने सड़क पर खड़ी एक टाटा 407 गाड़ी में टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि पिकअप वैन टाटा 407 में जा घुसी और इस एक्सीडेंट मे 10 लोगों की मौत हो गई. इस गाड़ी में 40 से 50 लोग सवार थे.
§֍:पिकअप में 50 से लोग थे मौजूद §ֆ:जानकारी के मुताबिक सभी लोग पिकअप वैन से समधिन भेंट कार्यक्रम में ग्राम तिरैया से गए थे और कार्यक्रम से वापस लौटने के दौरान ग्राम कठिया के पास ये हादसा हो गया. इस घटना मे चार बच्चे समेत 6 महिला-पुरुषों की मौत की खबर है. हादसे का शिकार हुई पिकअप वैन में एक ही परिवार के करीब 40 से 50 लोग बैठे थे. सभी लोग ग्राम पथरा के निवासी है और साहू समाज से हैं. घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र के विधायक दीपेश साहू भी मौक़े पर पहुचे जहां उन्होंने घटना में घायल सभी लोगों के बेहतर इलाज के लिए डॉक्टरों को खास हिदायत दी है. घटना स्थल पर कलेक्टर एसपी सहित एसडीएम प्रशासन के आला अधिकारी भी मौजूद हैं.
§छत्तीसगढ़ के बेमेतरा में एक भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है. इस हादसे में अब तक 10 लोगों की दर्दनाक मौस हो गई है और 23 लोग घायल हो गई हैं, जिसमें कई बच्चे शामिल हैं. घायलों में 6 लोगों की हालात गंभीर बनी हुई है. घायलों को रायपुर के एम्स रेफर कर दिया गया है. बाकी घायलों का इलाज बेमेतरा और सिमगा के सीएचसी अस्पताल में चल रहा है.

