֍:कैसे एविक्ट हुए अनुराग§ֆ:बिग बॉस ने सबको सरप्राइज करते हुए मिड-वीक एविक्शन का ऐलान किया. इसके तहत सिर्फ घर के एक्स-कैप्टन को भी नॉमिनेट करने की परमिशन मिली. बिग बॉस ने ऐलान करते हुए कहा- ये सब इस मोहल्ले की भीड़ ही तो हैं तो चलिए इस भीड़ को कम करते हैं. अभी के अभी कोई एक इस घर से बेघर होगा. इसके बाद आपसी सहमती से घर के एक्स-कैप्टन मुनव्वर फारुकी, अभिषेक कुमार और ईशा मालवीय अनुराग का नाम लिया और घर से बाहर का रास्ता दिखाया.
हालांकि ये पहली बार नहीं है जब बिग बॉस ने अनुराग को निकालने के लिए कोई प्लानिंग की हो. इससे पहले भी बिग बॉस ने एक प्लॉट तैयार किया था, लेकिन ईशी की वजह से अनुराग बच गए थे. उस वक्त मिड-वीक एलिमिनेशन में ईशा ने ऐश्वर्या का नाम ऑप्ट आउट किया था. बिग बॉस ने पूछा था कि जो घर में सबसे कम एक्टिव है, जिसका सबसे कम योगदान है उसका नाम बताएं. लेकिन ईशा ने अनुराग का नाम ना लेकर ऐश्वर्या का नाम लिया था और कहा था कि मेरी उनसे नहीं बनती तो उन्हें नॉमिनेट करूंगी. पिछली बार भले ही बिग बॉस असफल हो गए थे लेकिन इस बार उन्होंने बाजी मार ली. जबकि बड़ी बात ये रही कि अनुराग का नाम पब्लिक वोटिंग लिस्ट में टॉप पर रहा है. साथ ही इस बार वो नॉमिनेशन लिस्ट में भी शामिल नहीं थे. तो जो काम पब्लिक वोटिंग से नहीं हो पाया, वो बिग बॉस ने अपने ही कंटेस्टेंट्स से करा दिया.
§बिग बॉस का घर सिर्फ रियल पर्सनैलिटी दिखाने का ही नहीं बल्कि दिमाग से प्लानिंग करने का भी गेम है. इस बार तो बिग बॉस ने खुद ही इस बात को साबित कर दिया है. बिग बॉस ने ऐसी चाल चली है कि फेमस यूट्यूबर राइडर अनुराग डोभाल को घर से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है. इस बात से बिग बॉस ओटीटी 2 के विनर एल्विश यादव भी खासे नाराज दिखाई दिए और बिग बॉस को अनफेयर बताया. वहीं ट्विटर पर मुनव्वर के खिलाफ हेट कैम्पेन चलाया जा रहा है.

