֍:दूसरे चरण में इन सीटों पर डाले जाएंगे वोट §ֆ:शुक्रवार (26 अप्रैल) को केरल में सभी 20 सीटों, कर्नाटक में 14, राजस्थान में 13, उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र में 8-8, मध्य प्रदेश में 7, असम और बिहार में 5-5, पश्चिम बंगाल और छत्तीसगढ़ में 3-3, त्रिपुरा की 1, और जम्मू-कश्मीर की दोनों लोकसभा सीटों पर मतदान होगा. अलग-अलग राजनीतिक दल के नेता मतदाताओं को लुभाने के लिए देश भर में रैलियों को संबोधित कर रहे हैं.
§֍:यूपी में कांग्रेस के पूर्व सांसद बीजेपी में शामिल§ֆ:उत्तर प्रदेश में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है. कांग्रेस पार्टी के पूर्व सांसद संतोष कुमार सिंह, पूर्व मंत्री चौधरी सरदार सिंह, अशोक सिंह, पहलवान सिंह, बीएसपी अयोध्या से करुणाकर पांडे, गोंडा से सुशीला देवी, बहराइच से मुन्नी देवी, अरविंद कुमार पांडेय, अखिल विश्व भोजपुरी समाज, बृजेश कुमार यादव, शरद श्रीवास्तव, सरिता सिंह आदि नेताओं ने बीजेपी की सदस्यता ली.
§֍:मणिपुर के 11 मतदान केंद्रों पर आज दोबारा मतदान§ֆ:मणिपुर में 11 मतदान केंद्रों पर आज फिर से मतदान होगा. दरअसल, इन जगहों पर शुक्रवार को पहले चरण के मतदान में इन ग्यारह मतदान केंद्रों पर भीड़ के बीच हिंसा, दंगे, ईवीएम और चुनाव मशीनों को नष्ट करना और प्रॉक्सी वोटिंग देखी गई थी. 11 मतदान केंद्रों में से 7 पूर्वी इंफाल और चार पश्चिमी इंफाल के हैं. सुचारू, स्वतंत्र और निष्पक्ष मतदान के लिए इन मतदान केंद्रों पर अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था की गई है.
§֍:अलीगढ़ में आज पीएम मोदी की रैली§ֆ:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अलीगढ़ में एक चुनावी सभा को संबोधित करेंगे. पीएम मोदी की रैली नुमाइश मैदान में दोपहर 2 बजे से 2.40 बजे तक होगी. इससे पहले पीएम मोदी 2021 में राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय की आधारशिला रखने के लिए एक कार्यक्रम में भाग लेने के लिए यहां आए थे.
§देश में लोकसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान पूरा हो चुका है. इसके बाद अब दूसरे चरण के लिए प्रचार तेज हो गया है. आज से ठीक चार दिन बाद (26 अप्रैल) दूसरे चरण के लिए मतदान होना है. दूसरे चरण में 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 88 संसदीय सीटों के साथ-साथ बाहरी मणिपुर लोकसभा क्षेत्र के शेष हिस्से में मतदान होगा.

