ֆ:
लीग ने शुक्रवार देर रात जारी एक बयान में कहा, “लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी एकाना क्रिकेट स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ आईपीएल 2024 के 34वें मैच के दौरान उनकी टीम द्वारा धीमी ओवर गति बनाए रखने के बाद लखनऊ सुपर जाइंट्स के कप्तान केएल राहुल पर जुर्माना लगाया गया है। चूँकि न्यूनतम ओवर-रेट अपराधों से संबंधित आईपीएल की आचार संहिता के तहत यह उनकी टीम का सीज़न का पहला अपराध था, राहुल पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया।”
§लखनऊ के एकाना क्रिकेट स्टेडियम में शुक्रवार को लखनऊ सुपर जाइंट्स (एलएसजी) और चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के बीच खेले गए इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2024 के 34वें मैच के दौरान धीमी ओवर गति के कारण दोनों टीमों के कप्तानों पर 12-12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है।

