• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Fasal Kranti Agriculture News
Advertisement
  • Home
  • कृषि समाचार
  • समाचार
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • सफ़लता की कहानी
  • साक्षात्कार
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • खेल
  • अन्य
  • Login
No Result
View All Result
  • Home
  • कृषि समाचार
  • समाचार
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • सफ़लता की कहानी
  • साक्षात्कार
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • खेल
  • अन्य
No Result
View All Result
Fasal Kranti Agriculture News
No Result
View All Result
Home कृषि समाचार

जैतून की खेती से कमाएं लाखों, जानें क्या हैं इसके लाभ और तकनीक

Fiza by Fiza
April 19, 2024
in कृषि समाचार
0
जैतून की खेती से कमाएं लाखों, जानें क्या हैं इसके लाभ और तकनीक
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

֍:100 साल तक मिलेगा लाभ §ֆ:राजस्थान ऑलिव कल्टीवेशन लिमिटेड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुरेंद्र सिंह शेखावत ने बताया कि राजस्थान में अभी जैतून की खेती का रकबा बढ़कर 1100 हेक्टेयर से ज्यादा हो गया है. राजस्थान में इसकी खेती इजरायल के सहयोग से 2007 में शुरू की गई थी. साल 2007 में जैतून के लगभग एक लाख से ज्यादा जैतून के पौधे इजरायल से मंगवाए गए थे. गंगानगर के दीपक सहारण ने बताया कि परंपरागत खेती का साथ उन्होंने जैतून की खेती करने का विचार किया. लगभग पांच साल पहले 15 हेक्टेयर खेत में 7 हजार जैतून के पौधे लगाए. अभी उसका अच्छा विकास हो रहा है. दीपक का कहना है कि राजस्थान का जैतून तेल के गुण और फल की क्वालिटी में दुनिया में होने वाले जैतून के मुकाबले बहुत बेहतर है. अब जैतून की पत्तियों से चाय भी बनने लग गई है जिससे किसानों को दोहरा लाभ मिलेगा. पौधे की उम्र भी ज्यादा होती है. 100 साल तक उत्पादन देने के कारण किसान कई पीढ़ियों तक कमा सकते हैं.

§֍:कब और कैसे करें जैतून की खेती§ֆ:केदार शर्मा ने बताया कि जैतून की खेती राजस्थान में एक नई फसल है. जैतून के पौधों की रोपाई साल में कभी भी की जा सकती है. सामान्य रूप से पौधों का रोपण जुलाई से अगस्त में किया जाता है, परंतु जहां सिंचाई की सुविधा हो, वहां दिसंबर से जनवरी में भी पौधे लगाए जा सकते हैं. शर्मा ने बताया कि राजस्थान के लिए जैतून की चार किस्में बेहतर हैं. बार्निया, अरबी क्युना, कोरोनीकी और कोर्टिना. उन्होंने कहा कि राजस्थान में जैतून की खेती के लिए हनुमानगढ़, जोधपुर, जैसलमेर, बीकानेर, श्रीगंगानगर, नागौर, झुंझुनू, अलवर और जालोर काफी अच्छे हैं. जयपुर में इसकी नर्सरी से पौधे तैयार किए जाते हैं.
जैतून के फलों की खेती के लिए सामान्यत: पौधों की बुवाई में कतार से कतार की दूरी 7 मीटर और पौधों से पौधों की दूरी 4 मीटर होनी चाहिए. चाय के लिए, सघन रूप से खेती की जाती है, जिसमें कतार से कतार की दूरी 4 मीटर और पौधों से पौधों की दूरी 2 मीटर होनी चाहिए. पौधे लगाने के 4 साल बाद फल देना शुरू होता है और जैतून के पौधे 100 साल तक फल देते हैं. जैतून के फल एक वर्ष में एक बार तोड़े जाते हैं और साल में चार से सात बार में 50 किलो पत्तियां तोड़ी जा सकती हैं.
§֍:सरकार की मदद और सब्सिडी §ֆ:राजस्थान के बीकानेर, श्रीगंगानगर, जोधपुर, जालौर समेत कई इलाकों में अब जैतून की खेती होने लगी है. इसकी पेराई के लिए प्लांट बीकानेर में लगाए गए हैं. ये प्लांट राजस्थान ऑलिव कल्टीवेशन लिमिटेड, यानी आरओसीएल द्वारा लगाए गए हैं. आरओसीएल प्रदेश सरकार के सहयोग से गठित एक संगठन है जिसमें राजस्थान कृषि विपणन बोर्ड, फिनोलेक्स प्लासन इंडस्ट्रीज इंडिया लिमिटेड और पुणे एंड इंडोलिव लिमिटेड ऑफ इजरायल की साझेदारी है. राजस्थान में जैतून की खेती के विस्तार की अपार संभावनाएं हैं. राजस्थान के किसानों में जैतून की खेती के प्रति रुझान बढ़ रहा है. राज्य सरकार इसे और बढ़ावा देने के लिए लगभग 50,000 रुपये की सब्सिडी दे रही है. किसानों की आय बढ़ाने में जैतून की खेती सबसे ज्यादा फायदेमंद साबित हो रही है.
‘
§जैतून शांति का प्रतीक है और इसका तेल सेहत के लिए सबसे फायदेमंद माना जाता है और यह महंगा भी है. राजस्थान की रेतीली भूमि में हरे-भरे फलदार जैतून की फसल किसानों के लिए वरदान साबित हो रही है. राजस्थान जैतून की खेती में अग्रणी उत्पादक के रूप में उभरकर सामने आया है. वहीं जैतून के फल से दुनिया भर के सभी नामी होटलों में कई तरह के व्यंजन बनाए जाते हैं. दुनिया भर में जैतून तेल की बढ़ती मांग से इसकी खेती करना फायदेमंद साबित हो रहा है क्योंकि प्रीमियम खाद्य तेलों की श्रेणी में इसके तेल का स्थान सबसे ऊंचा होता है. जैतून तेल का उपयोग खाने के साथ, सौंदर्य प्रसाधन और दवाइयों में हो रहा है. इसे देखते हुए जैतून की खेती करके किसान अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं.

Previous Post

ऋषिवत किसान उत्पादक कंपनी: लघु और सीमांत किसानों का सशक्तिकरण

Next Post

आईआईटी मंडी के शोधकर्ताओं ने टिकाऊ कृषि के लिए माइक्रोजेल विकसित किया

Next Post
आईआईटी मंडी के शोधकर्ताओं ने टिकाऊ कृषि के लिए माइक्रोजेल विकसित किया

आईआईटी मंडी के शोधकर्ताओं ने टिकाऊ कृषि के लिए माइक्रोजेल विकसित किया

Fasalkranti

Fasal Kranti is a premier monthly agricultural magazine which publish in Hindi, Punjabi, Marathi and Gujarati languages, dedicated to Indian farmers. Fasal Kranti aims to be a premier monthly agricultural magazine in Hindi dedicated to Indian farmers of the 21st century. 

Category

  • कृषि समाचार
  • साक्षात्कार
  • सफ़लता की कहानी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • खेल

Newsletter

Subscribe to our Newsletter. You choose the topics of your interest and we’ll send you handpicked news and latest updates based on your choice.

Contact us

  • E-Mail: info@fasalkranti.in
  • Phone: +91 9625941688
Copyrights © 2026. Fasal Kranti, Inc. All Rights Reserved. Maintained By Fasalkranti Team.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • Home
  • कृषि समाचार
  • समाचार
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • सफ़लता की कहानी
  • साक्षात्कार
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • खेल
  • अन्य

© 2026 Fasalkranti - News and Magazine by Fasalkranti news.