• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Fasal Kranti Agriculture News
Advertisement
  • Home
  • कृषि समाचार
  • समाचार
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • सफ़लता की कहानी
  • साक्षात्कार
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • खेल
  • अन्य
  • Login
No Result
View All Result
  • Home
  • कृषि समाचार
  • समाचार
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • सफ़लता की कहानी
  • साक्षात्कार
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • खेल
  • अन्य
No Result
View All Result
Fasal Kranti Agriculture News
No Result
View All Result
Home समाचार

रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन ने क्रूज मिसाइल की उड़ान का सफल परीक्षण किया

Fiza by Fiza
April 19, 2024
in समाचार
0
रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन ने क्रूज मिसाइल की उड़ान का सफल परीक्षण किया
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

ֆ:मिसाइल ने मार्गदर्शक समुद्री प्रणाली का उपयोग करके लक्षित पथ का अनुसरण किया और बहुत कम ऊंचाई वाली समुद्री-स्किमिंग उड़ान का प्रदर्शन किया। इस सफल उड़ान परीक्षण ने गैस टर्बाइन अनुसंधान प्रतिष्ठान (जीटीआरई), बेंगलुरु द्वारा विकसित स्वदेशी संचालन प्रणाली के विश्वसनीय प्रदर्शन को भी स्थापित किया है।


§ֆ:बेहतर और विश्वसनीय प्रदर्शन सुनिश्चित करने के लिए प्रक्षेपास्त्र उन्नत एवियोनिक्स और सॉफ्टवेयर से भी लैस है। इस प्रक्षेपास्त्र को अन्य प्रयोगशालाओं और भारतीय उद्योगों के योगदान के साथ बेंगलुरु स्थित रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन प्रयोगशाला वैमानिकी विकास प्रतिष्ठान द्वारा विकसित किया गया है। परीक्षण के दौरान विभिन्न रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन प्रयोगशालाओं के कई वरिष्ठ वैज्ञानिकों सहित इसके निर्माण में भागीदार प्रतिनिधि भी मौजदू थे।


§ֆ:रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने स्वदेशी तकनीक से निर्मित क्रूज़ मिसाइल के सफल उड़ान-परीक्षण के लिए रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन को बधाई दी है। उन्हों ने कहा कि स्वदेश संचालित लंबी दूरी की सबसोनिक क्रूज मिसाइल का सफल विकास भारतीय रक्षा अनुसंधान एवं विकास की एक प्रमुख उपलब्धि है।रक्षा अनुसंधान एवं विकास विभाग के सचिव और डीआरडीओ के अध्यक्ष डॉ. समीर वी कामत ने स्वदेशी तकनीक से निर्मित क्रूज़ मिसाइल लॉन्च के सफल आयोजन पर रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन की पूरी टीम को बधाई दी।


§रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन ने 18 अप्रैल, 2024 को ओडिशा के तट पर एकीकृत परीक्षण रेंज, चांदीपुर से स्वदेशी तकनीक से निर्मित क्रूज़ मिसाइल की उड़ान का सफल परीक्षण किया। परीक्षण के दौरान प्रक्षेपास्त्री की सभी उप-प्रणालियों ने आशानुरूप प्रदर्शन किया। मिसाइल के प्रदर्शन की निगरानी के लिए एकीकृत परीक्षण रेंज-आईटीआर ने विभिन्न स्थानों पर रडार, इलेक्ट्रो ऑप्टिकल ट्रैकिंग प्रणाली (ईओटीएस) और टेलीमेट्री जैसे कई रेंज सेंसर लगाए थे। भारतीय वायुसेना के एसयू-30-एमके-I विमान द्वारा प्रक्षेपास्त्र की उड़ान पर से भी नजर रखी गई।

Previous Post

एएफएमएस और आईआईटी कानपुर स्वास्थ्य समस्याओं से निपटने में सहयोग करेंगे

Next Post

इरेडा नवीकरणीय ऊर्जा उत्पादन परियोजनाओं को बढ़ावा देगा

Next Post
इरेडा नवीकरणीय ऊर्जा उत्पादन परियोजनाओं को बढ़ावा देगा

इरेडा नवीकरणीय ऊर्जा उत्पादन परियोजनाओं को बढ़ावा देगा

Fasalkranti

Fasal Kranti is a premier monthly agricultural magazine which publish in Hindi, Punjabi, Marathi and Gujarati languages, dedicated to Indian farmers. Fasal Kranti aims to be a premier monthly agricultural magazine in Hindi dedicated to Indian farmers of the 21st century. 

Category

  • कृषि समाचार
  • साक्षात्कार
  • सफ़लता की कहानी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • खेल

Newsletter

Subscribe to our Newsletter. You choose the topics of your interest and we’ll send you handpicked news and latest updates based on your choice.

Contact us

  • E-Mail: info@fasalkranti.in
  • Phone: +91 9625941688
Copyrights © 2026. Fasal Kranti, Inc. All Rights Reserved. Maintained By Fasalkranti Team.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • Home
  • कृषि समाचार
  • समाचार
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • सफ़लता की कहानी
  • साक्षात्कार
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • खेल
  • अन्य

© 2026 Fasalkranti - News and Magazine by Fasalkranti news.