§֍:पूर्वी मेदिनीपुर में झड़प, चार घायल§ֆ:
Mamata Banerjee is a blot on West Bengal. She, once again, failed to protect Ramanavami Shobha Yatras. Hindu devotees targeted in Rejinagar, Murshidabad. Hindus are a minority in this area. Just pointing it out, so that she doesn’t blame the Hindus for the attack on themselves… pic.twitter.com/pzvJt0aZ4x
— Amit Malviya (मोदी का परिवार) (@amitmalviya) April 17, 2024
§ֆ:रामनवमी के मौके पर मुर्शिदाबाद ही नहीं बल्कि पश्चिम बंगाल के पूर्वी मेदिनीपुर में भी झड़प हुई. यहां रामनवमी शोभायात्रा के दौरान हुई झड़प में चार लोग घायल हो गए. बीजेपी का आरोप है कि शोभायात्रा पर पथराव किया गया. पुलिस को भीड़ को तितर-बितर करने के लिए लाठीचार्ज करना पड़ा और आंसू गैस के गोले दागने पड़े.
§֍:BJP ने लगाए गंभीर आरोप §ֆ:
Bengal is falling apart and Mamata Banerjee is responsible for it. Her vituperative and communal speeches are the reason Ram Bhakts have been attacked across Bengal. After widespread rioting in Murshidabad, now devotees of Shri Ram targeted in Egra, Medinipur.
— Amit Malviya (मोदी का परिवार) (@amitmalviya) April 17, 2024
BJP Karyakartas… pic.twitter.com/8dG0pMzMIR
§ֆ:बीजेपी का आरोप है कि इस दौरान पुलिस ने पार्टी के पांचकार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया है. इस बीच बीजेपी की उम्मीदवार अग्निमित्रा पॉल मौके पर पहुंची और पार्टी कार्यकर्ताओं को रिहा करने की मांग की. पॉल की अगुवाई में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने टायर जलाए और बेल्डा-कांठी राजमार्ग को ब्लॉक कर रातभर प्रदर्शन किया. वहीं, नंदीग्राम में बीजेपी दफ्तर जलाने का भी आरोप है.
बंगाल बीजेपी का आरोप है कि रैली पर पथराव किया गया और दुकानों में तोड़फोड़ की गई. बंगाल में विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि प्रशासन से मंजूरी मिलने के बाद शांतिपूर्ण ढंग से रामनवमी की शोभायात्रा निकाली जा रही थी. लेकिन कुछ शरारती तत्वों ने मुर्शिदाबाद के शक्तिपुर में शोभायात्रा पर पथराव किया. लेकिन ताज्जुब है कि इस बार ममता सरकार की पुलिस भी इन शरारती तत्वों के साथ मिल गई और रामभक्तों पर आंसू गैस के गोले दागने लगी. ऐसा इसलिए किया गया ताकि इस शोभायात्रा को रोका जा सके.
§֍:बंगाल के राज्यपाल को लिखी चिट्ठी §ֆ:इस संबंध में सुवेंदु अधिकारी ने पश्चिम बंगाल के राज्यपाल को चिट्ठी लिखकर राज्य में कानून एवं व्यवस्था की स्थिति को नियंत्रित करने के लिए हस्तक्षेप करने और रामनवमी शोभायात्रा के दौरान हुई हिंसा की राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) से जांच कराने की मांग की है.
The Ram Navami Processions were disrupted and attacked at various places across the State of West Bengal, due to the CM's provocative speech which successfully incited miscreants, who were assured that the Law enforcement Agency won't act against them as their hands have been… pic.twitter.com/HXwJvP4Pdx
— Suvendu Adhikari (Modi Ka Parivar) (@SuvenduWB) April 18, 2024
§֍:ममता ने दी थी दंगे भड़कने की चेतावनी§ֆ:यह घटना मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा मुर्शिदाबाद में रामनवमी पर दंगे भड़कने की चेतावनी के कुछ दिनों बाद हुई है. उन्होंने कहा थाकि रामनवमी के मौके पर राज्य में दंगे भड़काने की साजिश रची जा रही है. ममता बनर्जी ने एक चुनावी रैली में आरोप लगाया था कि वे आज दंगे में शामिल होंगे. दंगा होने की संभावना है और वे दंगा करके और वोट लूटकर (चुनाव) जीतेंगे. पिछले साल बंगाल में रामनवमी समारोह में भी हिंसा हुई थी, जिससे भाजपा और तृणमूल कांग्रेस के बीच बड़े पैमाने पर टकराव हुआ था.
§पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में बुधवार को रामनवमी शोभायात्रा के दौरान जमकर बवाल हुआ. इस दौरान झड़प में सात लोग घायल हो गए, जिन्हें मुर्शिदाबाद मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. इन्हें मामूली चोटें आई हैं. इस बीच इलाके में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है. प्रशासन ने प्रभावित क्षेत्र में धारा 144 लागू कर दी है. साथ ही अतिरिक्त सुरक्षाबलों को तैनात किया गया है.

