֍:भावुक हुए पंजाब के सीएम मान §ֆ:पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान गुजरात की भावनगर सीट पर AAP उम्मीदवार उमेश मकवाना का प्रचार करने पहुंचे थे. भगवंत मान ने भाषण देते हुए कहा ‘अरविंद केजरीवाल का सच्चा सिपाही हूं. आज उमेश मकवाना नामांकन भी दाखिल करेंगे. आज से गुजरात में क्रांति की शुरुआत होगी. हुकूमत वो करते हैं जिनका दिलो में राज होता है, होने को मुर्गे के सर पर भी ताज होता है. आज संविधान और लोकतंत्र कों बचाने की लड़ाई है. केजरीवाल कों अंदर कर दोगे लेकिन उसकी सोच को कैसे रोकोगे.’
§֍:’झाड़ू से अब पूरा हिंदुस्तान साफ होगा’§ֆ:आगे पंजाब के मुख्यमंत्री ने कहा ‘पहले घर और दुकान साफ होते थे, अरविंद केजरीवाल की अगुवाई में झाड़ू से अब पूरा हिंदुस्तान साफ होगा. जुमलों की फैक्ट्री चल रही है. ये जो लोग जा रहे हैं शायद इनके खाते में 15 लाख आ गए होंगे, हमारे पंजाब में तो नहीं आए. मशीन में बटन जीतने नंबर पर हो, आना पहले नंबर है. परसो असम गया था, पंजाब में भी क्लीन स्वीप है और दिल्ली की सारी सीट जीत रहे हैं. इन्होंने गलत पंगा ले लिया है. इन्होंने एक व्यक्ति को अंदर करके सोचा पूरी पार्टी को अंदर कर दिया. अरविंद केजरीवाल एक सोच का नाम है.
§गुजरात में आम आदमी पार्टी ( AAP) के उम्मीदवार के प्रचार के दौरान भगवंत मान की आंखो से आंसू छलक आए. दरअसल, मान भाषण के दौरान अरविंद केजरीवाल से मुलाक़ात का ज़िक्र कर रहे थे. भगवंत मान ने ‘जेल के ताले टूटेंगे, केजरीवाल छूटेंगे’ नारे भी लगाए.

