֍:T-20 के लिए शुरु हुई तैयारियां §ֆ:टी20 वर्ल्ड कप के लिए आईसीसी ने टीम घोषित करने की डेडलाइन 1 मई रखी है. यानी इस डेट तक में सभी 20 देशों को अपनी-अपनी टीमें चुन लेनी है. भारतीय फैन्स को भी अपनी टीम के चुने जाने का बेसब्री से इंतजार है. भारतीय चयनकर्ता तो अपनी टीम चुनेंगे ही, उससे पहले हम आपको बताते हैं कि कौन से वे खिलाड़ी हैं, जिन्हें टी20 वर्ल्ड कप खेलने का मौका मिल सकता है…
§֍:ये खिलाड़ी भी सेलेक्शन के दावेदार§ֆ:केएल राहुल, श्रेयस अय्यर, ऋतुराज गायकवाड़, ईशान किशन, मयंक यादव (फिलहाल चोटिल), शुभमन गिल, रियान पराग, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, मुकेश कुमार.
इस बार टी20 वर्ल्ड कप नॉकआउट समेत कुल 3 स्टेज में खेला जाएगा. सभी 20 टीमों को 5-5 के 4 ग्रुप में बांटा गया. हर ग्रुप की टॉप-2 टीमें सुपर-8 में एंट्री करेंगी. इसके बाद फिर सभी 8 टीमों को 4-4 के 2 ग्रुप में बांटा जाएगा. सुपर-8 स्टेज में दोनों ग्रुप की दो-दो शीर्ष टीमें सेमीफाइनल में एंट्री करेंगी. सेमीफाइनल मुकाबलों के जरिए दो टीमें फाइनल में जगह बनाएंगी.
§आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2024 की शुरुआत में अब कुछ ही दिन बचे हैं. आगामी टी20 वर्ल्ड कप 1 जून से यूएसए और वेस्टइंडीज में खेला जाना है. टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान जल्द होने वाला है. इसके लिए अजीत अगरकर की अगुवाई में भारतीय चयनकर्ताओं की मीटिंग इस महीने की आखिरी तारीख (30 अप्रैल) या अगले माह के पहले दिन हो सकती है.

