ֆ:
जिस वक्त फायरिंग हुई, उस वक्त सलमान अपने घर में ही थे। खान को लॉरेंस बिश्नोई-गोल्डी बराड़ गैंग ने जान से मारने की धमकी दी थी।
घटना की खबर मिलते ही मुंबई पुलिस, क्राइम ब्रांच और फोरेंसिक एक्सपर्ट की टीम मौके पर पहुंच गई। सलमान के घर के बाहर सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है। हमलावरों की पहचान करने के लिए आस-पास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं, साथ ही लोगों से पूछताछ भी की जा रही है।
§सलमान खान के घर के बाहर रविवार सुबह 5 बजे फायरिंग की गई। सलमान के बांद्रा स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट के सामने 2 बाइक सवारों ने 4 राउंड फायर किए। घर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच जांच के लिए पहुंच गई।

