ֆ:
उमर अब्दुल्ला ने कहा कि मुझे चुनाव लड़ाने का फैसला पार्टी ने किया है. इसलिए मैं खुद लड़ रहा हूं. मैं जीत को लेकर आश्वस्त हूं लेकिन इलेक्शन को हल्के में नहीं ले रहा. मैं किसी भी चुनाव को आसान नहीं समझता, मैं कॉन्फिडेंट हूं, लेकिन ओवर कॉन्फिडेंट नहीं.
§नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता और जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने सीएए को लेकर कहा कि यह सिर्फ मजहब के नाम पर लाया गया है. संविधान में कहां लिखा है कि आप मजहब के नाम पर कोई कानून ले आएं? राम मंदिर का इस्तेमाल करके बीजेपी आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन कर रही है.

