#BREAKING: Multiple buildings have collapsed after a Pair of Massive 7.5 Earthquakes Strikes Triggering Tsunami Warnings
— R A W S A L E R T S (@rawsalerts) April 3, 2024
#Taipei | #Taiwan
Currently, a pair of powerful, massive earthquakes has just occurred. The first one measured a magnitude of 7.5, followed by a 7.4… pic.twitter.com/XCKd7ocjel
§ֆ:ताइवान में भूकंप के बाद हालात बेहद खराब हो गए हैं. बिजली सप्लाई बाधित हो गई है. देशभर में ट्रेन सेवाएं सस्पेंड कर दी गई हैं. भूकंप की तीव्रता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि इसके बाद जापान के दो द्वीपों पर सुनामी तक आ गई.
§֍:भूकंप के कारण ताइवान में भारी तबाही §ֆ:
Breaking Massive
— thunder ⚡ (@patel_Hardik_0) April 3, 2024
Strongest #earthquake in 25 years hit #Taiwan #Japan.
massive destruction reported everywhere #Tsunami is approaching tooo…!!!
this is a reminder of how life is so temporary.
Prayers for their safety pic.twitter.com/Y9Fptdb8GQ
§ֆ:ताइवान के हुआलियन से भूकंप की कई तस्वीरें और वीडियो सामने आई हैं, जिनमें इमारतों को ढहते देखा जा सकता है. कई घर और इमारतें ताश के पत्तों की तरह ढेर हो गईं हैं.भूकंप की वजह से ताइवान में भारी तबाही हुई है. इसके बाद देशभर में ट्रेन सेवाएं सस्पेंड कर दी गई हैं. सोशल मीडिया पर इस भूकंप की एक तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें पांच मंजिला एक इमारत तिरछी हो गई है.
§֍:कई जगहों पर बिजली की सप्लाई कट §ֆ:ताइवान में भूकंप की वजह से कई शहरों में बिजली की सप्लाई बाधित हो गई है. भूकंप के चलते फिलीपींस में भी सुनामी का अलर्ट जारी कर दिया गया है. ताइवान में स्कूलों और सरकारी कार्यालयों को कामकाज बंद करने का विकल्प दिया गया है. भूकंप के कारण कई ऐतिहासिक धरोहरों को भी नुकसान पहुंचा है.
§֍:जापान में सभी यातायात सेवाएं प्रभावित §ֆ:मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भूकंप से ताइवान में द्वितीय विश्वयुद्ध से पहले बना एक स्कूल भी क्षतिग्रस्त हुआ है. जापान की सबसे बड़ी एयरलाइंस जापान एयरलाइंस ने ओकिनावा और कागोशिमा क्षेत्रों से सभी उड़ान सेवाओं को सस्पेंड कर दिया गया है. सुनामी संभावित इलाकों की ओर जाने वाली उड़ान सेवाओं को डाइवर्ट कर दिया गया है. ताइवान में आए इस भीषण भूकंप से प्रभावित क्षेत्रों में सेना की तैनाती की जा रही है. लोगों के इमारतों में फंसे होने की आशंका जताई जा रही है.
ताइवान की राजधानी ताइपे के सेंट्रल वेदर एडमिनिस्ट्रेशन के सिस्मोलॉजी सेंटर के निदेशक वू चिएन फू ने बताया कि भूकंप के ये झटके पूरे देश में आसपास के द्वीपों पर महसूस किए गए हैं.
§֍:25 साल का सबसे भीषण भूकंप §ֆ:ताइवान के इस भूकंप को 25 सालों का सबसे भीषण भूकंप बताया जा रहा है. ताइवान का ये भूकंप इतना जबरदस्त था कि इसके झटके चीन के शंघाई तक महसूस किए गए. चीन की मीडिया का कहना है कि भूकंप के झटके चीन के फुझू, शियामेन, झुआनझू और निंगडे में भी महसूस किए गए. ताइवान में भूकंप के लगभग 15 मिनट बाद जापान के योनागुई द्वीप पर लगभग एक फीट ऊंची सुनामी की लहर देखने को मिली.
ताइवान में बुधवार को आए भूकंप को बीते 25 सालों का देश का सबसे भीषण भूकंप बताया है. इससे पहले 1999 में ताइवान के नोनतू काउंटी में भूकंप आया था, जिसमें 2500 से अधिक लोगों की मौत हो गई थी और 1300 से ज्यादा लोग घायल हो गए थे.
§आज सुबह से सोशल मीडिया पर ताइवान से आई भूकंप की तस्वीरों ने हैरान कर दिया है. राजधानी ताइवे में आए 7.2 तीव्रता के भूकंप के कारण वहां बड़े स्तर पर तबाही का मंजर देखने को मिल रहा है. इस भूकंप के कारण कई ऊंची- ऊंची इमारते ढह गई हैं. इस भूकंप में अब तक चार लोगों की मौत की जानकारी सामने आ रही है. हालांकि भूकंप ने जितना नुकसान पहुंचाया है, उसके मुताबिक यह आंकड़ा अभी और बढ़ सकता है.

