#WATCH | President Droupadi Murmu confers Bharat Ratna upon former PM Chaudhary Charan Singh (posthumously)
— ANI (@ANI) March 30, 2024
The award was received by Chaudhary Charan Singh's grandson Jayant Singh pic.twitter.com/uaNUOAdz0N
§ֆ:राष्ट्रपति भवन में भारत रत्न सम्मान समारोह के दौरान बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पीएम मोदी से मुलाकात की। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के दिग्गज नेता एवं पूर्व उप-प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत कर्पूरी ठाकुर, पूर्व प्रधानमंत्रियों दिवंगत पीवी नरसिम्हा राव और दिवंगत चौधरी चरण सिंह के साथ-साथ कृषि वैज्ञानिक दिवंगत एमएस स्वामीनाथन को देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न पुरस्कार के लिए चुना गया था।
§ֆ:
#WATCH | President Droupadi Murmu presents the Bharat Ratna award to former PM PV Narasimha Rao (posthumously)
— ANI (@ANI) March 30, 2024
The award was received by his son PV Prabhakar Rao pic.twitter.com/le4Re9viLM
§ֆ:पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह, पी वी नरसिम्हा राव और ‘हरित क्रांति के जनक’ एम एस स्वामीनाथन को भारत रत्न देने के फैसले से देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान पाने वालों की संख्या 53 हो गई है। इनमें से पांच शख्सियतों को 2024 में यह सम्मान देने की घोषणा की गई, जो अब तक एक वर्ष में अधिकतम संख्या है। इससे पहले, 1999 में चार शख्सियतों को भारत रत्न से सम्मानित किया गया था।§Bharat Ratna Award: राष्ट्रपति भवन में ‘भारत रत्न’ सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पूर्व प्रधानमंत्रियों पीवी नरसिंह राव और चौधरी चरण सिंह को मरणोपरांत भारत रत्न से सम्मानित किया। इस अवसर पर राष्ट्रपति मुर्मू ने कृषि वैज्ञानिक एम एस स्वामीनाथन, ‘जननायक’ कर्पूरी ठाकुर को मरणोपरांत भारत रत्न से सम्मानित किया। पूर्व प्रधानमंत्री पीवी नरसिम्हा राव के बेटे पीवी प्रभाकर राव ने सम्मान ग्रहण किया। रालोद प्रमुख जयंत सिंह ने पुरस्कार ग्रहण किया। दिवंगत कृषि वैज्ञानिक एमएस स्वामीनाथन की बेटी नित्या राव को उनके पिता द्वारा दिया गया भारत रत्न दिया गया। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर के बेटे रामनाथ ठाकुर को उनके पिता को भारत रत्न से सम्मानित किया गया।

