ֆ:कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जीएसपी कंपनी के जनरल मैनेजर डॉ. अजय कुमार जावला ने कहा कि किसानों को आधुनिक तरीकों से गन्ने की खेती करने की आवश्यकता है जिससे गन्ने की पैदावार बढ़ेगी और इसका सीधा असर उनकी आय पर पड़ेगा । उन्होंने GSP के अन्य तकनीकी उत्पाद जैसे की पीसीटी 410 से गन्ने के बीज उपचार से कीट और रोगों के रोकथाम की जानकारी दी I उन्होंने यह भी बताया कि कैसे जीएसपी किसानों की आय बढ़ाने के लिये फसल सुरक्षा के नए उत्पादों की खोज करती है| कार्यक्रम में, जीएसपी के अंतरराष्ट्रीय मार्केटिंग हेड, डॉ. अमरनाथ चन्द्राणी भी उपस्थित रहे जिन्होंने किसानों का गन्ना खेती के लिए मार्गदर्शन किया।
§ֆ:उन्होंने भविष्य में भी किसानों को खेती से जुडी जानकारियां देने के लिए, ऐसे किसान महासम्मेलन का आयोजन करने की भी बात कही। कार्यक्रम के दौरान, कई किसानों ने खेती से जुडी अपनी समस्याओं को सामने रखा, जिसका विशेषज्ञों ने उन्हें समाधान के बारे में बताया गया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में वीरू प्रजापति (मार्केटिंग लीड – नार्थ इंडिया), राजीव कुंडू, पविन्द्र पवार, सुरेंद्र जावला, रविकांत, सुमित, एवं पूरी जीएसपी टीम का सहयोग रहा।
§۩:Uploads/NewsImages/26-03-2024/nOPdXlzaxNnLUpbEMiyY.jpg|§
जीएसपी क्रॉप साइंस ने किसानों को जागरूक करने के लिए एक कार्यक्रम का आयोजन किया. इस कार्यक्रम में लिसाढ़ ,हसनपुर, लाख बहावड़ी, बरला जट्ट , मतलावली , किवाना , मखमूलपुर , हुरमजपुर, भभीसा, डांगरोड, भारसी ,नाला, सलफा, झाल आदि गांवो के गन्ना किसानों ने प्रतिभाग किया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता लिसाढ़ इंटर कालेज के प्राचार्य एवं जिला पंचायत सदस्य रंधावा मालिक ने की। इस कार्यक्रम को देश के प्रसिद्ध कृषि वैज्ञानिक डा. नरेंद्र सिंह (गन्ना प्रजनन संस्थान- कोयंबटूर) ने संबोधित कियाI उन्होंने किसानों को बीज उपचार, गन्ने की किस्म का चयन, गन्ने को कीटों और रोगों से बचाने के तरीके बताए। उन्होंने टॉप बोरर से फसल को बचाने के लिए जीएसपी का हेलीप्रो का इस्तेमाल करने, एवं लाल सड़न से बचाव के लिए जीएसपी के ड्रोनेक्स के इस्तेमाल का सुझाव दिया ।

