֍:तापसी की शादी में मेहमान बने अनुराग, पावेल, कनिका
§ֆ:रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि इस इवेंट में बहुत ज्यादा बॉलीवुड सेलिब्रिटीज को शामिल नहीं किया गया। हाल ही शाहरुख खान के साथ ‘डंकी’ में नजर आई तापसी ने अपनी शादी में डायरेक्टर और दोस्त अनुराग कश्यप को बुलाया था। इसके अलावा ‘थप्पड़’ में उनके को-स्टार पावेल गुलाटी भी मेहमानों में शामिल थे। अनुराग कश्यप और तापसी बेहद करीबी दोस्त हैं। दोनों ने साथ में ‘मनमर्जियां’, ‘दोबारा’ और ‘सांड की आंख’ जैसी फिल्में की हैं। इस शादी में कनिका ढिल्लों और उनके पति हिमांशु शर्मा भी शरीक हुए थे।
§֍:बीते दिनों मचा था तापसी पन्नू की शादी को लेकर शोर§ֆ:तापसी पन्नू और बैडमिंटन खिलाड़ी मैथियास बो करीब एक दशक से अधिक समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। तापसी पन्नू और मैथियास बो पहली बार 2013 में इंडियन बैडमिंटन लीग के उद्घाटन समारोह में एक-दूसरे से मिले थे। हालांकि उन्होंने कभी भी अपने रिश्ते के बारे में सार्वजनिक रूप से बात नहीं की है। कुछ हफ्ते पहले ही खबर आई थी कि तापसी शादी करने वाली हैं। हालांकि, तब एक्ट्रेस ने यह कहते हुए इन खबरों को खारिज कर दिया था कि वह अपने पर्सनल मामलों में ज्यादा बात करना पसंद नहीं करती हैं.
§
बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू ने शादी कर ली है! जी हां, रिपोर्ट में दावा किया गया है कि एक्टरेस ने हाल ही में उदयपुर में अपने बॉयफ्रेंड मैथियास बो संग विवाह रचा लिया है। यह शादी शनिवार, 23 मार्च को हुई है। इस शादी में परिवार के अलावा बेहद करीबी दोस्तों को बुलाया गया था, जिसमें अनुराग कश्यप और पावेल गुलाटी शामिल थे। एक रिपोर्ट के मुताबिक के मुताबिक, ‘शादी उदयपुर में हुई है और इसे बेहद प्राइवेट रखा गया। शादी से पहले प्री-वेडिंग सेरेमनी भी हुए, जिसकी शुरुआत 20 मार्च को ही हो गई थी। कपल अपने इस खास दिन को लेकर मीडिया में कोई बड़ी कवरेज या शोर नहीं चाहते थे, इसलिए उन्होंने बहुत ही निजी और खास लोगों के साथ इस दिन को सेलिब्रेट करने का फैसला किया।