֍:अंबानी के शेयर में तेज उछाल §ֆ:इसने चार साल के दौरान 2500 फीसदी का रिटर्न दिया है. हालांकि एक साल के दौरान इस स्टॉक ने निवेशकों की रकम को डबल किया है. शुक्रवार को भी इस स्टॉक में तेजी देखी गई और यह करीब 2 फीसदी चढ़कर 275.50 रुपये प्रति शेयर पर पहुंच गया.
§ֆ:हम बात कर रहे हैं अनिल अंबानी की कंपनी रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर (Reliance Infrastructure) की, जो पिछले चार साल में तूफानी तेजी दिखाई है. हालांकि पांच साल पहले से लेकर अभी तक इसके शेयर (Reliance Infrastructure) ने सिर्फ 100 फीसदी का ही रिटर्न दिया है. रिलायंस इंफ्रा के 52 Week का हाई लेवल 286.65 रुपये प्रति शेयर है, जबकि लो लेवल 131.40 रुपये है. रिलायंस इंफ्रा का मार्केट कैप 109 अरब रुपये है.
§֍:1 लाख को बनाया 26 लाख रुपये §ֆ:पिछले चार साल में इस स्टॉक में शानदार तेजी आई है, जिस कारण इसके शेयर 275 रुपये पर पहुंच गए हैं. बता दें 20 मार्च 2020 को रिलायंस इंफ्रा के शेयर (Reliance Infra Share) 10.45 रुपये प्रति शेयर पर कारोबार कर रहे थे. इस अवधि के दौरान रिलायंस इंफ्रा के शेयरों ने 26 गुना या 2500 फीसदी का रिटर्न दिया है. ऐसे में अगर किसी ने चार साल पहले इसमें 1 लाख रुपये का निवेश किया होता तो उसके एक लाख आज 26 लाख रुपये बन जाते.
§֍:रिलायंस इंफ्रा को लेकर आई ये खबर§ֆ:अनिल अंबानी के शेयरों में तेजी की वजह एक खास खबर है. मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि रिलायंस इंफ्रा जेसी फ्लावर्स एसी रिकंस्ट्रक्शन के 2100 करोड़ रुपये के सेटलमेंट को लेकर काम कर रही है.
§शेयर बाजार में रोज होते उतार चढ़ाव से निवेशकों को ये पता लगाना मुश्किल हो जाता है, कि उनके लिए बाजार में कहा पैसा लगाना चाहिए और कहा नहीं? इस बीच अनिल अंबानी की कंपनी के शेयर खरीदने वाले निवेशकों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आ रही है. जी हां, अंबानी के शेयर ने कम समय में निवेशकों को मालामाल कर दिया है. इसका शेयर भाव 10 रुपये से सीधा 275 रुपये प्रति शेयर पहुंच गया है और अभी भी इसमें उछाल जारी है.

