#WATCH| Concert attack near Moscow | Earlier visuals from the spot where five gunmen dressed in camouflage opened fire with automatic weapons at people at a concert in the Crocus City Hall near Moscow, killing at least 60 people and injuring 145 more in an attack claimed by… pic.twitter.com/lmrEdwQlbG
— ANI (@ANI) March 23, 2024
§ֆ:खबरों की मानें तो, मॉस्को के बाहरी क्षेत्र में मौजूद कन्सर्ट हॉल में चार-पांच आतंकी घुसे थे. उनके हाथों में ऑटोमेटिक कलाश्निकोव राइफलें थीं. रूसी जांच एजेंसी ने राइफल और उससे चलाई गई गोलियों की तस्वीरें जारी की हैं.मॉस्को के मशहूर कन्सर्ट हॉल क्रोकस सिटी में हजारों की संख्या में लोग मौजूद थे, जब 22 मार्च की शाम आतंकियों ने हमला कर दिया. इस हमले में 60 लोग मारे गए और 145 लोग घायल हुए हैं. हालांकि, मौतों का आंकड़ा बढ़ भी सकता है. सामने आए वीडियो फुटेज में देखा जा सकता है कि किस तरह चार-पांच आतंकी अंधाधुंध फायरिंग कर रहे हैं.
§֍:’कलश’ राइफल से किया हमला§ֆ:
"We strongly condemn the heinous terrorist attack in Moscow…India stands in solidarity with the government and the people of the Russian Federation in this hour of grief," tweets PM Narendra Modi.
— ANI (@ANI) March 23, 2024
Five gunmen dressed in camouflage opened fire with automatic weapons at people… pic.twitter.com/7szTsYMXW7
§ֆ:आतंकियों ने कलाश्निकोव असॉल्ट राइफल से हमला किया है. इस राइफल को रूसी भाषा में ‘कलश’ भी कहा जाता है. इसे सोवियत काल में 1974 में पहली बार बनाया गया था, जो एके-74 के रूप में भी चर्चित है.
हमले के बाद मौके पर पहुंची जांच टीम ने कई मैगजीन, जैकेट और इस्तेमाल किए गए गोलियों के खोल इकट्ठा किए हैं. इनके अलावा आतंकियों द्वारा छोड़े गए हथियारों को बरामद किया है और जांच में जुटी है.
§֍:हमला कर ठिकाने पर वापिस लौटे आतंकी! §ֆ:
ISIS claims responsibility for terror attack on Moscow concert hall; US claims of warning Russia about impending attack
— ANI Digital (@ani_digital) March 23, 2024
Read @ANI Story | https://t.co/khlVPmGUi2#RussiaAttack #IslamicState #MoscowConcertHall pic.twitter.com/QxjG7X9XQC
§ֆ:हमले की जिम्मेदारी लेने के साथ ही इस्लामिक स्टेट ने अपने कथित टेलीग्राम चैनल के जरिए दावा किया कि हमले को अंजाम देकर उसके आतंकी ठिकाने पर वापस लौट गए. हालांकि, कुछ स्थानीय मीडिया का कहना है कि जिस लोगो के साथ आतंकी संगठन ने दावा जारी किया है, वो फर्जी भी हो सकता है. इस दावे की फिलहाल किसी स्थानीय एजेंसी द्वारा पुष्टि नहीं हो सकी है. बताया जाता है कि कन्सर्ट हॉल मॉस्को में काफी मशहूर है, और बीते दिन यहां कमोबेश 6200 लोग मौजूद थे.
§ֆ:
Russia: Armed men open fire, detonate explosives in Moscow concert hall; 40 killed, over 100 injured
— ANI Digital (@ani_digital) March 22, 2024
Read @ANI Story | https://t.co/52SWSPlV7m#Russia #ConcertHall #attack pic.twitter.com/kJT0LuHoq8
§֍:आतंकियों के विस्फोट से हॉल में लगी आग§ֆ:आतंकियों ने बुलेट प्रूफ जैकेट पहन रखा था और उनके पास विस्फोटक भी थे. गोलीबारी करने के बाद आतंकियों ने हॉल में विस्फोटक से भी हमले किए. इससे हॉल में आग लग गई. सामने आई तस्वीरों से समझा जा सकता है कि हमला कितना भयानक था. विस्फोटक हमले में कहा जा रहा है कि हॉल में एक छत का हिस्से को नुकसान हुआ है. हॉल के भीतर भारी नुकसान हुआ है.§रूस की राजधानी मॉस्को से आज सुबह दर्दनाक तस्वीरें सामने आई. यह तस्वीरें मॉस्को के मशहूर कन्सर्ट हॉल क्रोकस सिटी की है. जहां एक बड़े आतंकी हमले को अंजाम दिया गया. इस आतंकी हमले में अब तक 60 लोगों की मारे जाने की पुष्टि हो पाई है. दिन निकलने से पहले ये भी साफ हो गया कि इतने बड़े आतंकी हमले को अंजाम किसने दिया. मीडिया रिपोर्टस की मानें तो इस आतंकी हमले की जिम्मेदारी इस्लामिक स्टेट ISIS ने ली है.

