• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Fasal Kranti Agriculture News
Advertisement
  • Home
  • कृषि समाचार
  • समाचार
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • सफ़लता की कहानी
  • साक्षात्कार
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • खेल
  • अन्य
  • Login
No Result
View All Result
  • Home
  • कृषि समाचार
  • समाचार
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • सफ़लता की कहानी
  • साक्षात्कार
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • खेल
  • अन्य
No Result
View All Result
Fasal Kranti Agriculture News
No Result
View All Result
Home कृषि समाचार

डीपीआईआईटी और ज़ेप्टो में समझौता, विनिर्माण क्षेत्र के स्टार्टअप्स को मिलेगा बढ़ावा

Fiza by Fiza
August 13, 2025
in कृषि समाचार
0
डीपीआईआईटी और ज़ेप्टो में समझौता, विनिर्माण क्षेत्र के स्टार्टअप्स को मिलेगा बढ़ावा
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

उद्योग एवं आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (DPIIT), वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय ने ज़ेप्टो प्राइवेट लिमिटेड के साथ एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए हैं। इस साझेदारी का उद्देश्य ‘ज़ेप्टो नोवा’ इनोवेशन चैलेंज के माध्यम से विनिर्माण क्षेत्र के शुरुआती चरण के स्टार्टअप्स को समर्थन और विस्तार देना है।

यह सहयोग छह महीने के विशेष कार्यक्रम के तहत हार्डवेयर, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), पैकेजिंग और सतत विनिर्माण जैसी तकनीकों पर काम करने वाले स्टार्टअप्स को खोजने, मार्गदर्शन देने और प्रोटोटाइप से बाजार-तैयार उत्पाद तक पहुंचाने में मदद करेगा। इसके लिए ज़ेप्टो अपनी डिलीवरी और डिजिटल अवसंरचना उपलब्ध कराएगा।

महिला उद्यमियों और टियर-II/III शहरों के स्टार्टअप्स पर विशेष फोकस
कार्यक्रम के तहत मेंटरशिप, क्षमता निर्माण, विशेषज्ञ-नेतृत्व वाले कार्यशालाएं और स्टार्टअप इंडिया के माध्यम से सहायता प्रदान की जाएगी। ज़ेप्टो अपनी सप्लाई चेन में 100 से अधिक भारतीय स्टार्टअप्स को शामिल करेगा, जिससे उन्हें अपने उत्पाद प्रदर्शित करने, बाजार तक पहुंचने और विस्तार करने का अवसर मिलेगा।

अधिकारियों के विचार
इस अवसर पर डीपीआईआईटी के संयुक्त सचिव संजीव ने कहा कि यूनिकॉर्न कंपनियों का सहयोग स्टार्टअप्स को आगे बढ़ाने का सबसे प्रभावी तरीका है, जिससे उन्हें सफल उद्यमों की यात्रा से सीखने का मौका मिलता है। उन्होंने कहा कि यह न केवल एक अवसर है बल्कि पारिस्थितिकी तंत्र में योगदान देने की जिम्मेदारी भी है।

डीपीआईआईटी के निदेशक डॉ. सुमीत जरंगल और ज़ेप्टो के सह-संस्थापक कैवल्य वोहरा ने इस समझौते पर हस्ताक्षर किए। कैवल्य वोहरा  ने कहा कि यह साझेदारी भारतीय विनिर्माण के भविष्य को आकार देने में मदद करेगी और ‘ज़ेप्टो नोवा’ कार्यक्रम इसके लिए एक महत्वपूर्ण कदम है।

 

Previous Post

खरीफ 2025-26: कई फसलों के क्षेत्र और उत्पादन में बढ़ोतरी, सरकार ने फसल सुरक्षा के लिए उठाए कदम

Next Post

डीपीआईआईटी और हीरो मोटोकॉर्प में समझौता, शुरुआती चरण के स्टार्टअप्स को मिलेगा वैश्विक स्तर का सहयोग

Next Post
डीपीआईआईटी और हीरो मोटोकॉर्प में समझौता, शुरुआती चरण के स्टार्टअप्स को मिलेगा वैश्विक स्तर का सहयोग

डीपीआईआईटी और हीरो मोटोकॉर्प में समझौता, शुरुआती चरण के स्टार्टअप्स को मिलेगा वैश्विक स्तर का सहयोग

Fasalkranti

Fasal Kranti is a premier monthly agricultural magazine which publish in Hindi, Punjabi, Marathi and Gujarati languages, dedicated to Indian farmers. Fasal Kranti aims to be a premier monthly agricultural magazine in Hindi dedicated to Indian farmers of the 21st century. 

Category

  • कृषि समाचार
  • साक्षात्कार
  • सफ़लता की कहानी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • खेल

Newsletter

Subscribe to our Newsletter. You choose the topics of your interest and we’ll send you handpicked news and latest updates based on your choice.

Contact us

  • E-Mail: info@fasalkranti.in
  • Phone: +91 9625941688
Copyrights © 2026. Fasal Kranti, Inc. All Rights Reserved. Maintained By Fasalkranti Team.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • Home
  • कृषि समाचार
  • समाचार
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • सफ़लता की कहानी
  • साक्षात्कार
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • खेल
  • अन्य

© 2026 Fasalkranti - News and Magazine by Fasalkranti news.