ֆ:उनका वैश्विक अनुभव BAL की राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विकास की रणनीति को आगे बढ़ाने में रणनीतिक भूमिका निभाएगा। भारत के तीसरे सबसे बड़े एग्रोकेमिकल ब्रांड व्यवसाय को बढ़ाने में उनका समृद्ध अनुभव बेस्ट एग्रोकेम लिमिटेड के व्यवसाय को डिजिटल रूप से एकजुट उद्यम में बदलने के का कार्य करेगा। इस कंपनी के विकास पथ और ब्रांड व्यवसाय के निर्माण की महत्वाकांक्षी योजनाओं के लिए भारतीय एग्रोकेमिकल बाजार की अनूठी चुनौतियों के विशेष ज्ञान की आवश्यकता है। विकास जैन ने 3000+ करोड़ के ब्रांड व्यवसाय को वित्तीय रूप से प्रबंधित करने की उत्कृष्टता का प्रदर्शन किया है।
§ֆ:इस मौके पर बेस्ट एग्रोकेम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक विमल कुमार ने कहा कि ” हम विकास जैन का स्वागत करते हैं और उनकी विशेषज्ञता के साथ हमारे ग्राहक और शेयरधारक मूल्य को बढ़ाने के लिए तत्पर हैं। सीबीओ की भूमिका में बदलाव करते हुए, संजीव ब्रांड, विनिर्माण, बिक्री और आपूर्ति श्रृंखला संचालन के बीच तालमेल बढ़ाने के लिए अपनी गहरी व्यावसायिक अंतर्दृष्टि का लाभ उठाएंगे। सीबीओ की भूमिका हमारे कॉर्पोरेट प्रशासन और व्यावसायिक रणनीतियों को मजबूत करेगी”
§बेस्ट एग्रोलाइफ लिमिटेड (बीएएल) ने मुख्य व्यवसाय अधिकारी (सीबीओ) के पद पर संजीव खरबंदा की नियुक्ति की घोषणा की। इसी के साथ विकास जैन को मुख्य वित्तीय अधिकारी (सीएफओ) के रूप में नियुक्त किया गया है। विकास जैन के पास एडामा इंडिया (पूर्व में मख्तेशिम अगन, इज़राइल), पीडब्ल्यूसी और केपीएमजी में काम करने का कृषि रसायन व्यवसाय में दो दशकों से अधिक का व्यापक अनुभव है। वह इंडियन स्कूल ऑफ बिजनेस (आईएसबी) और आईएफआरएस, एसीसीए (यूके) से एमबीए के साथ एक अनुभवी चार्टर्ड अकाउंटेंट हैं। विकास 2020 और 2022 में ‘सीएफओ 100 रोल ऑफ ऑनर’ पुरस्कार से सम्मानित भी हो चुके हैं। विकास जैन अदामा इंडिया लिमिटेड में अपने असाधारण ट्रैक रिकॉर्ड से प्रेरित होकर बीएएल की विकास रणनीति का नेतृत्व करेंगे, उन्होंने 13 वर्षों तक सीएफओ के रूप में कार्य किया।

