#WATCH | On the arrest of YouTuber and Bigg Boss OTT 2 winner Elvish Yadav, DCP Noida Vidya Sagar Mishra says, "A case under Wild Life Protection Act-1972, was filed (against Elvish Yadav and others). Today he was called for interrogation and was produced before the court by… https://t.co/gAVCgePVs3 pic.twitter.com/7eHHwffpsR
— ANI (@ANI) March 17, 2024
§ֆ:एल्विश यादव ने कबूल किया कि नवंबर में गिरफ्तार किए गए आरोपियों के साथ उसका संपर्क था और उनसे जान-पहचान भी थी. नोएडा पुलिस ने एल्विश को 17 मार्च की शाम को गिरफ्तार किया है. कुछ महीने पहले उसे एक रेव पार्टी में देखा गया था, जहां वह अपने दोस्तों के साथ कथित रूप से दुर्लभ सांपों को गले में डालकर डांस-पार्टी कर रहा था.
§֍:अगर सजा हुई तो जमानत मिलना मुश्किल§ֆ:सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन हरकत में आई. नोएडा पुलिस ने एल्विश यादव के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 29 के तहत केस दर्ज की है. इस कानून के तहत तब कार्रवाई की जाती है, जब कोई ड्रग से जुड़ी साजिश शामिल हो या मामला ड्रग्स की खरीद-फरोख्त से जुड़ा है. मसलन, इस कानून के तहत सजा पाने वाले दोषी को जमानत मिलना आसान नहीं होता.
§֍:नोएडा की पार्टी में किया था सांप के जहर की सप्लाई§ֆ:
Noida Police arrests YouTuber and Bigg Boss OTT 2 winner Elvish Yadav. He will be presented in the Court today: DCP Noida Vidya Sagar Mishra
— ANI (@ANI) March 17, 2024
Further details awaited.
(file pic) pic.twitter.com/ZVxh7rM5rK
§ֆ:एल्विश यादव को फिलहाल 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है. उसने पिछले साल 3 नवंबर को नोएडा सेक्टर 51 स्थित एक बैंक्वेट हॉल में सांपों का जहर मुहैया कराया था. फॉरेंसिक टीम ने भी इसकी पुष्टि की थी. तब एल्विश यादव और छह अन्य लोगों पर वाइल्डलाइफ प्रोटेक्शन एक्ट और आईपीसी की धारा 129(ए) के तहत केस दर्ज किया गया था. एल्विश से पहले भी पूछताछ हुई है लेकिन पुलिस ने उसे तब गिरफ्तार नहीं किया था.
§֍:पुलिस ने बरामद किया था सांप का जहर§ֆ:पुलिस ने 3 नवंबर को आरोपियों के कब्जे से पांच कोबरा समेत नौ सांपों को बचाया था. जांच से पता चला कि सभी नौ सांपों में वेनॉम ग्लैंड्स गायब थीं, जिसमें जहर होता है. पुलिस ने उनके पास से 20एमएल सांप का जहर भी बरामद किया था. एल्विश ने आरोपों को खारिज करते हुए उन्हें “निराधार, फर्जी और 1 फीसदी भी सच नहीं” करार दिया था.
§सोशल मीडिया के स्टार और बिग बॉस ओटीटी के विनर एल्विश यादव सुर्खियों में बने रहते हैं. कभी वो किसी को अचानक थप्पड़ जड़ देते हैं. तो कभी उनकी दूसरे यूटर्बस के साथ अनबन देखने को मिलती है. इस बीच हाल ही में एल्विश यादव का नाम एक और कॉन्ट्रवर्सी से जुड़ गया है. दरअसल, सोशल मीडिया पर मशहूर यूट्यूबर एल्विश यादव नोएडा पुलिस की गिरफ्त में है. सांपों के जहर की कथित खरीद-फरोख्त मामले में उसे अरेस्ट किया गया है. पूछताछ में उसने आरोप भी कबूल कर लिया और बताया कि पार्टी में शामिल आरोपियों के साथ पहले भी रेव पार्टियों में मिल चुका था. उस पर आरोप था कि वह पार्टियों में सांप और सांपों के जहर की सप्लाई करता था.

