#WATCH | Rajasthan: Visuals from Ajmer where four coaches including the engine of 12548 Sabarmati Agra Cantt Superfast Express were derailed, earlier today. pic.twitter.com/GUpCirylCB
— ANI (@ANI) March 18, 2024
§֍:देर रात हुआ ट्रेन हादसा
§ֆ:मीडिया रिपोर्ट की मानें तो, कई यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं. घायलों को इलाज के लिए अजमेर स्टेशन भेजा गया है. हादसे के बाद इस रूट पर छ: ट्रेनें रद्द की गई हैं और दो का रूट बदला गया है. हादसे के कारणों की जानकारी अभी सामने नहीं आई है. अजमेर के मदार में होम सिग्नल के पास सुपरफास्ट साबरमती एक्सप्रेस रविवार रात डिरेल हो गई थी, जिसके कारण इंजन और चार जनरल कोच पटरी से उतर गए. रेलवे ने अजमेर जंक्शन पर हेल्पलाइन नंबर 0145-2429642 जारी कर हेल्प डेस्क बनाया है. हालांकि अभी हादसे का कारण सामने नहीं आया है लेकिन जिस ट्रैक पर एक्सप्रेस ट्रेन डिरेल हुई है उसके बगल के ट्रैक पर मालगाड़ी थी. यात्रियों को अजमेर रेलवे स्टेशन भेजा गया है. हादसे में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है. मुख्य जनसंपर्क अधिकारी, उत्तर पश्चिम रेलवे, कैप्टन शशिकिरण ने बताया कि ट्रैक रेस्टोरेशन का काम किया जा रहा है. डाउन लाइन पर ट्रेनों का संचालन शुरू कर दिया गया है.
§ֆ:
#WATCH | Ajmer Railway DRM Rajeev Dhankar says, "…No serious injuries have been reported…There was no signal or technical failure. Two routes have been started. A three-member committee has been formed to investigate. The officers will investigate considering all the… https://t.co/G9LP7vqtIK pic.twitter.com/Ks1Rv4aBKA
— ANI (@ANI) March 18, 2024
§֍:18 मार्च को रद्द की गई ट्रेनें§ֆ:
#WATCH | Rajasthan: CPRO, NWR, Captain. Shashi Kiran says, "Today at around 01: 04 am, train number 12548, Sabarmati-Agra Cantt derailed near Ajmer. The engine and four general coaches derailed. No casualties or injuries were reported. Taking immediate action the Railway officers… https://t.co/G9LP7vqtIK pic.twitter.com/3cIukNKVG1
— ANI (@ANI) March 18, 2024
§ֆ:1. गाड़ी संख्या 12065, अजमेर-दिल्ली सराय रोहिल्ला
2. गाड़ी संख्या 22987, अजमेर-आगरा फोर्ट
3. गाड़ी संख्या 09605, अजमेर-गंगापुर सिटी
4. गाड़ी संख्या 09639, अजमेर-रेवाड़ी
5. गाड़ी संख्या 19735, जयपुर-मारवाड़
§होली से पहले रेल दुर्घटना की एक बड़ी खबर सामने आ रही है. दरअसल, राजस्थान के अजमेर में एक बड़ा रेल हादसा हुआ है. जिले के मदार रेलवे स्टेशन के पास साबरमती- आगरा सुपरफास्ट के चार डब्बे और इंजन अचानक पटरी से उतर गए. खबरों की मानें तो यह ट्रेन हादसा रात 1 बजे के करीब हुआ, जब सभी यात्री सो रहे थे. इस हादसे में कई लोगों के घायल होने की खबर सामने आ रही है. हालांकि हादसे की जानकारी मिलते ही राहत एंव बचाव कार्य तेजी से शुरु हो गया है.

