֍:Paytm का यूर्जस के नाम संदेश §ֆ:बता दें कि RBI की तय डेडलाइन के हिसाब से 15 मार्च के बाद Paytm Payment बैंक की सर्विसेस को रोक दिया जाएगा. जिसके बाद यूजर्स को जागरुक करने के लिए Paytm ने अपनी तमाम सर्विसेस को लेकर एक जरूरी पेज लाइव किया है. ये पेज पेटीएम ऐप पर और उनके वेब वर्जन दोनों पर उपलब्ध है. तो आइए जानते हैं 15 मार्च के बाद भी पेटीएम की कौन-सी सर्विसेस मिलती रहेंगी.
§֍:यूर्जस कर सकेंगे रिचार्ज और बिल पेमेंट §ֆ:भ्रम वाली स्थिती को दूर करने के लिए कंपनी ने साफ किया है कि आप पहले की तरह ही Paytm ऐप की मदद से बिल पेमेंट और फोन रिचार्ज कर सकेंगे. ये सर्विस पहले की तरह ही काम करती रहेगी. इसके अलावा आप पहले की तरह ही इस प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करके मूवी टिकट्स और अपने ट्रैवल टिकट्स को बुक कर पाएंगे.
§֍:Paytm QR को लेकर Update §ֆ:इन सर्विसेस पर भी कोई असर नहीं पड़ेगा. Paytm QR और साउंडबॉक्स सर्विसेस पहले की तरह ही काम करती रहेंगी. अब सवाल आता है कि क्या आप पेटीएम पेमेंट बैंक वॉलेट का इस्तेमाल कर पाएंगे. 15 मार्च के बाद आपको ये सर्विस नहीं मिलेगी. उससे पहले तक कंपनी इससे बैलेंस ट्रांसफर करने की सुविधा दे रही थी.
§֍:FASTag और NCMC कार्ड यूज कर पाएंगे §ֆ:15 मार्च तक आप इन कार्ड्स को यूज कर सकते थे. हालांकि, इसे मौजूद बैलेंस का ही इस्तेमाल किया जा सकता था. 15 मार्च के बाद आप Paytm Payment Bank से जारी हुए FASTag और NCMC कार्ड को रिचार्ज नहीं कर पाएंगे. आपको इन्हें क्लोज करना होगा. इसके लिए आप बैंक को रिक्वेस्ट कर सकते हैं. जिसके बाद आप नया फास्टैग खरीद पाएंगे.
इन सब के अलावा आप पेटीएम ऐप का इस्तेमाल UPI पेमेंट के लिए कर सकेंगे. NPCI ने पेटीएम को थर्ड पार्टी UPI पेमेंट के लिए मंजूरी दे दी है. हालांकि, आप पेटीएम पेमेंट बैंक के वॉलेट के जरिए कोई भुगतान नहीं कर पाएंगे. आप इस ऐप का इस्तेमाल थर्ड पार्टी UPI ऐप की तरह कर सकते हैं.
§फरवरी के महीने में रिजर्व बैंक (Reserve Bank Of India) की ओर से पेटीएम पर कार्रवाई की गई थी. इस कार्रवाई के बाद लोगों में पेटीएम को लेकर असमंजस की स्थिती बन गई थी. हालांकि आरबीआई ने पेटीएम की बैंक सर्विस पर रोक लगाई थी. जिसका असर ऐप पर भी देखने को मिला. क्योंकि पेटीएम बैंक और पेटीएम ऐप के नाम लगभग एक जैसे हैं. इसलिए यूजर्स इस बात से खासा परेशान थे कि कौन सी सर्विस चलेंगी और कौन सी नहीं…

