• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Fasal Kranti Agriculture News
Advertisement
  • Home
  • कृषि समाचार
  • समाचार
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • सफ़लता की कहानी
  • साक्षात्कार
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • खेल
  • अन्य
  • Login
No Result
View All Result
  • Home
  • कृषि समाचार
  • समाचार
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • सफ़लता की कहानी
  • साक्षात्कार
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • खेल
  • अन्य
No Result
View All Result
Fasal Kranti Agriculture News
No Result
View All Result
Home कृषि समाचार

सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय में छात्राओं के लिए नए छात्रावास का शिलान्यास, 60 सीटों की होगी व्यवस्था

Fiza by Fiza
August 5, 2025
in कृषि समाचार
0
सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय में छात्राओं के लिए नए छात्रावास का शिलान्यास, 60 सीटों की होगी व्यवस्था
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, मेरठ में छात्राओं की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए एक नए छात्रावास भवन का शिलान्यास किया गया। यह छात्रावास भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) के सहयोग से करीब 3 करोड़ रुपये की लागत से बनाया जाएगा। शिलान्यास कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. के.के. सिंह ने विशेष रूप से भाग लिया।

इस नए छात्रावास में कुल 30 कमरे बनाए जाएंगे, जिनमें 60 छात्राओं के रहने की व्यवस्था की जाएगी। छात्रावास भवन में छात्राओं की दैनिक जरूरतों और सुविधा का विशेष ध्यान रखा जाएगा। इसके अंतर्गत आधुनिक किचन, मैस, कॉमन रूम, और अन्य बुनियादी सुविधाएं जैसे स्वच्छ पेयजल, बिजली, इंटरनेट, और सुरक्षा व्यवस्था उपलब्ध कराई जाएंगी।

तकनीकी अधिष्ठाता डॉ. जयवीर यादव ने जानकारी दी कि यह छात्रावास भवन आधुनिक डिज़ाइन और तकनीकी मानकों के अनुरूप बनाया जाएगा, ताकि छात्राओं को एक सुरक्षित, स्वस्थ और प्रेरणादायक शैक्षिक वातावरण मिल सके।

शिलान्यास समारोह के दौरान विश्वविद्यालय के कुलसचिव श्री रामजी सिंह, डीन स्टूडेंट वेलफेयर डॉ. डी.के. सिंह, निदेशक शोध डॉ. कमल खिलाड़ी, निदेशक प्रसार डॉ. पी.के. सिंह, डॉ. विवेक धाम, डॉ. गोपाल सिंह, डॉ. यू.पी. शाही, डॉ. विजय सिंह, तथा विभिन्न छात्रावासों के वार्डन एवं विश्वविद्यालय के वरिष्ठ शिक्षकगण उपस्थित रहे।

इस अवसर पर कुलपति डॉ. के.के. सिंह ने कहा कि विश्वविद्यालय छात्राओं की शिक्षा के साथ-साथ उनके आवास, सुरक्षा और जीवन स्तर को बेहतर बनाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि यह छात्रावास छात्राओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

इस परियोजना के पूरा होने से विश्वविद्यालय में पढ़ रही छात्राओं को न केवल सुरक्षित आवास मिलेगा, बल्कि एक ऐसा वातावरण भी प्राप्त होगा जहां वे शिक्षा के साथ सामाजिक और बौद्धिक विकास कर सकेंगी।

 

Previous Post

‘परीक्षा पे चर्चा 2025’ को मिला गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड, एक महीने में 3.53 करोड़ पंजीकरण

Next Post

कृषि विश्वविद्यालय में शोध, शिक्षा और प्रसार में आया तेजी से विस्तार, वैज्ञानिकों को गुणवत्तापूर्ण शोध और तकनीकी प्रसार पर दिया गया जोर

Next Post
कृषि विश्वविद्यालय में शोध, शिक्षा और प्रसार में आया तेजी से विस्तार, वैज्ञानिकों को गुणवत्तापूर्ण शोध और तकनीकी प्रसार पर दिया गया जोर

कृषि विश्वविद्यालय में शोध, शिक्षा और प्रसार में आया तेजी से विस्तार, वैज्ञानिकों को गुणवत्तापूर्ण शोध और तकनीकी प्रसार पर दिया गया जोर

Fasalkranti

Fasal Kranti is a premier monthly agricultural magazine which publish in Hindi, Punjabi, Marathi and Gujarati languages, dedicated to Indian farmers. Fasal Kranti aims to be a premier monthly agricultural magazine in Hindi dedicated to Indian farmers of the 21st century. 

Category

  • कृषि समाचार
  • साक्षात्कार
  • सफ़लता की कहानी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • खेल

Newsletter

Subscribe to our Newsletter. You choose the topics of your interest and we’ll send you handpicked news and latest updates based on your choice.

Contact us

  • E-Mail: info@fasalkranti.in
  • Phone: +91 9625941688
Copyrights © 2026. Fasal Kranti, Inc. All Rights Reserved. Maintained By Fasalkranti Team.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • Home
  • कृषि समाचार
  • समाचार
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • सफ़लता की कहानी
  • साक्षात्कार
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • खेल
  • अन्य

© 2026 Fasalkranti - News and Magazine by Fasalkranti news.