प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-KISAN) योजना की 20वीं किस्त जारी कर दी है। इसके तहत देशभर के 9.70 करोड़ से अधिक पात्र किसानों के बैंक खातों में 20,500 करोड़ रुपये की राशि सीधे हस्तांतरित की गई है। प्रत्येक किसान को 2,000 रुपये की राशि मिली है।
क्यों नहीं आए कुछ किसानों के खाते में पैसे?
हालांकि, कुछ किसानों को अभी तक यह राशि नहीं मिली होगी। इसके पीछे कई संभावित कारण हो सकते हैं:
-
ई-केवाईसी पूरी न होना: सरकार ने ई-केवाईसी को अनिवार्य बना दिया है। जिन किसानों ने यह प्रक्रिया पूरी नहीं की है, उन्हें राशि नहीं मिल सकती।
-
आधार-बैंक लिंक न होना: यदि किसान का बैंक खाता आधार नंबर से लिंक नहीं है, तो राशि ट्रांसफर नहीं होगी।
-
भूमि सत्यापन (लैंड सीडिंग) न होना: जिन किसानों ने अपने भूमि रिकॉर्ड का सत्यापन नहीं कराया है, उन्हें भी समस्या हो सकती है।
-
गलत जानकारी: यदि आवेदन में नाम, जेंडर, आधार नंबर या अन्य विवरण गलत हैं, तो भी राशि नहीं मिलेगी।
-
डीबीटी सुविधा ऑन न होना: बैंक खाते में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) की सुविधा सक्रिय न होने पर भी राशि नहीं पहुंचती।
कैसे चेक करें अपना स्टेटस?
किसान निम्न तरीकों से अपना लाभार्थी स्थिति जांच सकते हैं।
-
आधिकारिक वेबसाइट पर:
-
https://pmkisan.gov.in पर जाएं
-
‘Farmer Corner’ में ‘Beneficiary Status’ पर क्लिक करें
-
आधार नंबर/मोबाइल नंबर/बैंक खाता नंबर डालें
-
स्टेटस चेक करें।
-
-
एसएमएस अलर्ट: राशि ट्रांसफर होने पर रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर मैसेज आता है।
-
बैंक स्टेटमेंट: बैंक स्टेटमेंट या पासबुक चेक करके भी पता लगाया जा सकता है।
समस्या होने पर क्या करें?
यदि सभी शर्तें पूरी होने के बावजूद राशि नहीं मिली है, तो किसान निम्न तरीकों से शिकायत दर्ज करा सकते हैं:
-
हेल्पलाइन नंबर: 155261 या 1800115526 (टोल फ्री) या 011-23381092 711
-
ईमेल: pmkisan-ict@gov.in पर संपर्क करें
-
कॉमन सर्विस सेंटर (CSC): स्थानीय CSC पर जाकर भी समस्या का समाधान करा सकते हैं.
पीएम किसान योजना के बारे में
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की शुरुआत फरवरी 2019 में हुई थी। इसके तहत पात्र किसानों को प्रतिवर्ष 6,000 रुपये (तीन किस्तों में 2,000-2,000 रुपये) दिए जाते हैं। अब तक 20 किस्तों में किसानों को कुल 3.04 लाख करोड़ रुपये की सहायता दी जा चुकी है।
पात्रता मानदंड:
-
भारतीय नागरिक होना चाहिए
-
कृषि भूमि का मालिकाना हक होना चाहिए
-
सीमांत या छोटे किसान होने चाहिए
-
10,000 रुपये से अधिक पेंशन नहीं मिलनी चाहिए
-
इनकम टैक्स दाता नहीं होना चाहिए.
प्रधानमंत्री मोदी ने वाराणसी में आयोजित कार्यक्रम में कहा, “यह सिर्फ एक आर्थिक सहायता नहीं, बल्कि देश के किसानों के प्रति केंद्र सरकार की श्रद्धा और सेवा भावना का प्रतीक है।” उन्होंने यह भी बताया कि सरकार किसानों की आय बढ़ाने के लिए विभिन्न योजनाएं चला रही है

