• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Fasal Kranti Agriculture News
Advertisement
  • Home
  • कृषि समाचार
  • समाचार
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • सफ़लता की कहानी
  • साक्षात्कार
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • खेल
  • अन्य
  • Login
No Result
View All Result
  • Home
  • कृषि समाचार
  • समाचार
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • सफ़लता की कहानी
  • साक्षात्कार
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • खेल
  • अन्य
No Result
View All Result
Fasal Kranti Agriculture News
No Result
View All Result
Home मौसम

रूस में 8.8 तीव्रता का भूकंप, जापान-अमेरिका समेत कई देशों में सुनामी अलर्ट!

Fiza by Fiza
July 30, 2025
in मौसम
0
रूस में 8.8 तीव्रता का भूकंप, जापान-अमेरिका समेत कई देशों में सुनामी अलर्ट!
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

रूस के सुदूर पूर्वी क्षेत्र कामचटका में बुधवार सुबह समुद्र के नीचे भीषण भूकंप के झटके दर्ज किए गए। यूएस जियोलॉजिकल सर्वे (USGS) के अनुसार, भूकंप की तीव्रता 8.8 मापी गई, जो इस साल का सबसे ताकतवर भूकंप माना जा रहा है। इस भूकंप के बाद जापान, अमेरिका और रूस समेत कई प्रशांत तटीय देशों में सुनामी अलर्ट जारी कर दिया गया है।

भूकंप के तुरंत बाद समुद्र में लहरें तेज़ी से उठनी शुरू हो गईं। हवाई और गुआम में समुद्र की 6 फीट तक ऊंची लहरें देखी गईं। जापान के चिबा और होक्काइडो क्षेत्रों में भी पानी की लहरें किनारे तक पहुंचने लगी हैं। कुजुकुरी बीच पर लोगों को ऊंची जगहों पर जाने के निर्देश दिए गए हैं। जापान सरकार ने करीब 19 लाख लोगों को तटीय इलाकों से हटाने का आदेश दिया है।

वैश्विक असर

  • चिली, पेरू, इक्वाडोर, मैक्सिको और पनामा जैसे लैटिन अमेरिकी देशों ने भी सुनामी अलर्ट जारी किया है।

  • यूएस पैसिफिक सुनामी वॉर्निंग सेंटर के अनुसार, इक्वाडोर में समुद्र की लहरें तीन मीटर तक ऊंची हो सकती हैं।

  • होनोलूलू और कैलिफोर्निया के तटीय क्षेत्रों से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने के लिए कहा गया है।

  • जापान में फिर डराया फुकुशिमा:

जापान ने फुकुशिमा न्यूक्लियर प्लांट को खाली करा लिया है। गौरतलब है कि साल 2011 में 9.0 तीव्रता के भूकंप और सुनामी ने इसी प्लांट को भारी नुकसान पहुंचाया था, जिससे रेडियोधर्मी रिसाव हुआ था।

अन्य अपडेट्स

  • रूस में 8.8 तीव्रता के इस भूकंप के बाद 30 से अधिक आफ्टरशॉक्स महसूस किए गए।

  • न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया में अभी तक सुनामी का सीधा खतरा नहीं है, लेकिन अलर्ट पर रहने की सलाह दी गई है।

  • अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हवाई और कैलिफोर्निया में लोगों से सतर्क रहने को कहा है।

लोग कर रहे छतों की ओर पलायन:

तटीय इलाकों में अफरातफरी मच गई है। जापान में लोग टैरेस और ऊंची इमारतों पर चढ़ते दिखे। कई बंदरगाहों पर पानी 40 से 50 सेंटीमीटर तक ऊपर उठता दिखा।

Previous Post

गोबिंदभोग चावल की कीमत दोगुनी हुई

Next Post

पुंछ में LoC के पास घुसपैठ नाकाम: सेना ने दो आतंकियों को मार गिराया, ऑपरेशन ‘शिवशक्ति’ सफल

Next Post
पुंछ में LoC के पास घुसपैठ नाकाम: सेना ने दो आतंकियों को मार गिराया, ऑपरेशन ‘शिवशक्ति’ सफल

पुंछ में LoC के पास घुसपैठ नाकाम: सेना ने दो आतंकियों को मार गिराया, ऑपरेशन ‘शिवशक्ति’ सफल

Fasalkranti

Fasal Kranti is a premier monthly agricultural magazine which publish in Hindi, Punjabi, Marathi and Gujarati languages, dedicated to Indian farmers. Fasal Kranti aims to be a premier monthly agricultural magazine in Hindi dedicated to Indian farmers of the 21st century. 

Category

  • कृषि समाचार
  • साक्षात्कार
  • सफ़लता की कहानी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • खेल

Newsletter

Subscribe to our Newsletter. You choose the topics of your interest and we’ll send you handpicked news and latest updates based on your choice.

Contact us

  • E-Mail: info@fasalkranti.in
  • Phone: +91 9625941688
Copyrights © 2026. Fasal Kranti, Inc. All Rights Reserved. Maintained By Fasalkranti Team.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • Home
  • कृषि समाचार
  • समाचार
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • सफ़लता की कहानी
  • साक्षात्कार
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • खेल
  • अन्य

© 2026 Fasalkranti - News and Magazine by Fasalkranti news.