֍:कंगाली के कगार पर कांग्रेस! §ֆ:पार्टी अध्यक्ष खड़गे ने आरोप लगाते हुए कहा कि जिन बैंक खातों में पार्टी की ओर से दान दिया गया था, उसे बीजेपी सरकार ने फ्रीज कर दिया है. साथ ही आयकर विभाग की ओर से कांग्रेस पर जुर्माना लगाया गया है. उन्होंने लोगों से देश में संविधान और लोकतंत्र को ‘बचाने’ के लिए आगामी लोकसभा चुनावों में मजबूती से खड़े होने और कांग्रेस को जीत दिलाने का आह्वान किया है.
§֍:पार्टी अध्यक्ष ने लगाए बीजेपी पर आरोप §ֆ:उन्होंने कहा, यह हमारी पार्टी का पैसा था, जो आप लोगों ने दान के रूप में दिया था, उन्होंने इसे फ्रीज कर दिया है और हमारे पास खर्च करने के लिए पैसे नहीं हैं. जबकि, वे (भाजपा) चुनावी बॉन्ड के बारे में खुलासा नहीं कर रहे हैं क्योंकि उनकी चोरी सामने आ जाएगी. उनके गलत काम सामने आ जाएंगे, इसलिए उन्होंने जुलाई तक का समय मांगा है.§आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी के भीतर समन्वय की स्थिती बनी हुई है. पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ने आगामी चुनाव को लेकर पार्टी की गंभीर स्थिति के संकेत दिए हैं. कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे की मानें तो राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी आर्थिक संकट से जूझ रही है.

