जेम्स कैमरून की आइकोनिक फिल्म फ्रेंचाइजी ‘अवतार’ के तीसरे पार्ट ‘Avatar: Fire and Ash’ का ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर सनसनी मचा रहा है। पहले दो पार्ट्स की धमाकेदार सफलता के बाद अब तीसरे चैप्टर में एक नई और रहस्यमयी कहानी की झलक मिल रही है – जो है आग और राख की दुनिया।
क्या दिखा ट्रेलर में?
ट्रेलर में दिखाया गया है कि पेंडोरा की धरती एक बार फिर तबाही की कगार पर है। इस बार खतरा है ‘ऐश पीपल’ नाम के नए रहस्यमयी ग्रुप से, जो आग की शक्तियों से लैस हैं। मुख्य किरदार जेक सुली अपनी फैमिली और मेटकेयना कबीले के साथ मिलकर ‘वरंग’ और कर्नल माइल्स क्वारिच की साझा सेना से लोहा लेते दिखाई देते हैं। सबसे खतरनाक बात ये है कि वरंग के पास आग को नियंत्रित करने की शक्ति है, जो पेंडोरा के जंगलों को खाक कर सकती है।
नई विलेन बनीं ऊना चैपलिन
फिल्म की विलेन के रूप में इस बार ऊना चैपलिन को देखा जाएगा। मेकर्स के मुताबिक, वो ‘ऐश पीपल’ की प्रमुख होंगी और अपने तीखे अंदाज और खतरनाक इरादों से दर्शकों को चौंकाएंगी। फैंस इस रोल को लेकर पहले से ही काफी उत्साहित थे, और अब ट्रेलर में उनकी झलक देखकर एक्साइटमेंट और बढ़ गई है।
बजट और रिलीज डेट
‘Avatar: Fire and Ash’ एक मेगा बजट फिल्म है, जिसका निर्माण लगभग 2100 करोड़ रुपये (करीब 250 मिलियन डॉलर) में हुआ है। यह फिल्म भारत में 19 दिसंबर 2025 को हिंदी, अंग्रेजी, तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ भाषा में रिलीज की जाएगी।
पहले दो पार्ट्स ने मचाया था तहलका
-
Avatar (2009) ने करीब 2.97 बिलियन डॉलर (लगभग 25,000 करोड़ रुपये) की कमाई की थी।
-
Avatar: The Way of Water (2022) ने 2.3 बिलियन डॉलर (करीब 20,000 करोड़ रुपये) की कमाई कर धमाका किया।
अब देखना दिलचस्प होगा कि ‘अवतार 3’ क्या इन रिकॉर्ड्स को पीछे छोड़ पाएगी या नहीं।
ट्रेलर देखने के लिए क्लिक करें: Avatar: Fire and Ash – Official Trailer

