• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Fasal Kranti Agriculture News
Advertisement
  • Home
  • कृषि समाचार
  • समाचार
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • सफ़लता की कहानी
  • साक्षात्कार
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • खेल
  • अन्य
  • Login
No Result
View All Result
  • Home
  • कृषि समाचार
  • समाचार
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • सफ़लता की कहानी
  • साक्षात्कार
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • खेल
  • अन्य
No Result
View All Result
Fasal Kranti Agriculture News
No Result
View All Result
Home ब्रेकिंग न्यूज़

‘सैयारा’ ने दूसरे वीकेंड मचा दिया धमाल, 10 दिन में पहुंची 247 करोड़ क्लब में – अब 300 करोड़ की रेस शुरू!

Fiza by Fiza
July 28, 2025
in ब्रेकिंग न्यूज़
0
‘सैयारा’ ने दूसरे वीकेंड मचा दिया धमाल, 10 दिन में पहुंची 247 करोड़ क्लब में – अब 300 करोड़ की रेस शुरू!
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

बॉलीवुड की रोमांटिक ड्रामा ‘सैयारा’ ने 2025 में बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच दिया है। अहान पांडेय और अनीत पड्डा की जोड़ी ने दर्शकों का दिल जीत लिया है, और फिल्म की कमाई रिकॉर्ड तोड़ रही है। मोहित सूरी के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने महज 10 दिनों में 247.25 करोड़ रुपये की तगड़ी कमाई कर डाली है।

पहले ही दिन 21 करोड़ रुपये से धमाकेदार ओपनिंग करने वाली ‘सैयारा’ ने वीकेंड पर गियर पकड़ लिया। दूसरे दिन 26 करोड़ और तीसरे दिन रविवार को 35.75 करोड़ की कमाई करते हुए फिल्म ने पहला वीकेंड 82.75 करोड़ पर खत्म किया।

फिल्म की रफ्तार सोमवार से भी कम नहीं हुई – चौथे दिन 24 करोड़, मंगलवार को 25 करोड़, बुधवार को 21.5 करोड़ और गुरुवार को 19 करोड़ का कारोबार हुआ। पहले हफ्ते की कुल कमाई 172.75 करोड़ रही।

दूसरे हफ्ते की शुरुआत भी मजबूत
दूसरे शुक्रवार को 18 करोड़ और शनिवार को 26.5 करोड़ की कमाई के बाद फिल्म ने 9 दिनों में 217 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया।

अब बात 10वें दिन की करें तो दूसरे रविवार को ‘सैयारा’ ने एक बार फिर जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए 30 करोड़ रुपये का बिजनेस किया। इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई 247.25 करोड़ तक पहुंच चुकी है।

250 करोड़ क्लब बस एक कदम दूर!
हालांकि, 250 करोड़ क्लब में दाखिल होने से फिल्म महज ढाई करोड़ दूर रह गई, लेकिन मौजूदा रफ्तार को देखते हुए यह तय है कि ‘सैयारा’ सोमवार को यह आंकड़ा पार कर लेगी। इसके बाद फिल्म की नजरें 300 करोड़ क्लब पर होंगी।

मोहित सूरी की ये फिल्म इस साल की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म बन चुकी है और अब देखना दिलचस्प होगा कि आने वाले दिनों में ये किन नए रिकॉर्ड्स को तोड़ती है।

Previous Post

APEDA ने जैविक कपास प्रमाणन को लेकर लगाए गए बेबुनियाद आरोपों को किया खारिज

Next Post

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में ‘बीमा सखी योजना’ का ऐतिहासिक शुभारंभ महिलाओं शक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम

Next Post
प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में ‘बीमा सखी योजना’ का ऐतिहासिक शुभारंभ  महिलाओं शक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में ‘बीमा सखी योजना’ का ऐतिहासिक शुभारंभ महिलाओं शक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम

Fasalkranti

Fasal Kranti is a premier monthly agricultural magazine which publish in Hindi, Punjabi, Marathi and Gujarati languages, dedicated to Indian farmers. Fasal Kranti aims to be a premier monthly agricultural magazine in Hindi dedicated to Indian farmers of the 21st century. 

Category

  • कृषि समाचार
  • साक्षात्कार
  • सफ़लता की कहानी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • खेल

Newsletter

Subscribe to our Newsletter. You choose the topics of your interest and we’ll send you handpicked news and latest updates based on your choice.

Contact us

  • E-Mail: info@fasalkranti.in
  • Phone: +91 9625941688
Copyrights © 2026. Fasal Kranti, Inc. All Rights Reserved. Maintained By Fasalkranti Team.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • Home
  • कृषि समाचार
  • समाचार
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • सफ़लता की कहानी
  • साक्षात्कार
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • खेल
  • अन्य

© 2026 Fasalkranti - News and Magazine by Fasalkranti news.