भारतीय किसान यूनियन क्रांति के सदस्यता अभियान के तहत एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन जिला अध्यक्ष पंकज सहरावत के आवास पर किया गया। इस अवसर पर संगठन को मजबूत बनाने की दिशा में अहम फैसले लिए गए और सैकड़ों कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक जिम्मेदारियाँ सौंपी गईं।
बैठक में पारुल को किन्नर मोर्चा का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया, जबकि मोनिका को किन्नर मोर्चा का सहारनपुर मंडल अध्यक्ष बनाया गया। छात्र सभा के जिला अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी आस मोहम्मद को सौंपी गई। वहीं, इरफान को मीडिया प्रभारी और आरिफ को तहसील अध्यक्ष नियुक्त किया गया।
इन नियुक्तियों के दौरान संगठन के राष्ट्रीय महासचिव शिवकुमार सैनी विशेष रूप से मौजूद रहे। उनके साथ मंडल अध्यक्ष आमिर राणा, जिला अल्पसंख्यक अध्यक्ष नितिन प्रधान, वरिष्ठ नेता अंकित चौधरी, तहसील गौरव मेहरा, मंडल प्रभारी रामकुमार, वरिष्ठ नेता मनोज कुमार, सहारनपुर मंडल अध्यक्ष रवि मलिक और सहारनपुर मंडल प्रभारी सागर चौधरी भी कार्यक्रम में शामिल हुए। सागर चौधरी को युवा जिला उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। कार्यक्रम में अन्य कई सक्रिय कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे, जिन्होंने संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने का संकल्प लिया।
इस सदस्यता अभियान के माध्यम से भारतीय किसान यूनियन क्रांति ने स्पष्ट संकेत दिया है कि संगठन अब गांव-गांव तक अपनी पकड़ को और मजबूत करने की दिशा में सक्रिय है। पदाधिकारियों ने कहा कि किसानों, छात्रों, अल्पसंख्यकों और समाज के हर वर्ग की समस्याओं को उठाने के लिए यूनियन पूरी निष्ठा से काम करेगी। कार्यक्रम के अंत में सभी नए पदाधिकारियों ने संगठन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई और जनसेवा के लिए लगातार प्रयासरत रहने की बात कही।

