दिल्ली में स्वास्थ्य सेवाओं को एक नई दिशा देने के लिए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने हॉस्पिटल इंफॉर्मेशन मैनेजमेंट सिस्टम (HIMS) की शुरुआत की है। इस डिजिटल हेल्थ पहल के तहत दिल्ली के सभी सरकारी अस्पताल अब पेपरलेस और टेक्नोलॉजी-ड्रिवन हो जाएंगे। साथ ही राजधानी में 34 नए आयुष्मान आरोग्य मंदिर और 8 जन औषधि केंद्र खोले गए हैं, जो पहले से मौजूद मोहल्ला क्लिनिक की तुलना में ज्यादा एडवांस और सुविधाजनक हैं।
HIMS क्या है और कैसे करेगा काम?
HIMS यानी हॉस्पिटल इंफॉर्मेशन मैनेजमेंट सिस्टम, एक अत्याधुनिक डिजिटल सिस्टम है जो अस्पतालों की कार्यप्रणाली को पूरी तरह ऑटोमेट करेगा। इसमें शामिल हैं:
-
OPD और IPD रजिस्ट्रेशन
-
इलेक्ट्रॉनिक मेडिकल रिकॉर्ड
-
लैब और रेडियोलॉजी इंटीग्रेशन
-
ऑपरेशन थिएटर मैनेजमेंट
-
इन्वेंटरी कंट्रोल
-
अस्पताल डैशबोर्ड आदि कुल 20 डिजिटल मॉड्यूल
अब तक दिल्ली के सभी सरकारी अस्पतालों में OPD और IPD मॉड्यूल का प्रशिक्षण पूरा हो चुका है। इससे मरीजों को तेज, सटीक और पारदर्शी सेवा मिलेगी।
आयुष्मान आरोग्य मंदिर बनाम मोहल्ला क्लिनिक: क्या है अंतर?
जहां मोहल्ला क्लिनिक सिर्फ प्राथमिक जांच और बेसिक इलाज तक सीमित हैं, वहीं आयुष्मान आरोग्य मंदिर एक मिनी मल्टी-स्पेशियलिटी सेंटर की तरह हैं। यहां मरीजों को मिलेगा:
-
गर्भवती महिलाओं के लिए डिलीवरी से लेकर नवजात देखभाल तक की सुविधा
-
105 जरूरी दवाएं और 14 प्रकार की जांच मुफ्त
-
पांच प्रकार के कैंसर की स्क्रीनिंग
-
बच्चों के 12 तरह के टीकाकरण की सुविधा
-
79 तरह के ब्लड और डायग्नोस्टिक टेस्ट
-
डायबिटीज, हाई बीपी, टीबी, कुष्ठ रोग जैसी बीमारियों की स्क्रीनिंग व इलाज
-
योग कक्षाएं (हफ्ते में दो दिन)
-
पूरा इलाज और दवाएं मुफ्त
मोहल्ला क्लिनिक में क्या है उपलब्ध?
-
सर्दी, खांसी, बुखार जैसी बीमारियों का इलाज
-
मुफ्त मेडिकल कंसल्टेशन और दवाएं
-
बेसिक जांच जैसे ब्लड, शुगर और हीमोग्लोबिन
-
प्रेग्नेंसी की शुरुआती जांच
-
जरूरी टीकाकरण
-
मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी काउंसलिंग
डिलीवरी, एडवांस जांच और बड़ी बीमारियों का इलाज यहां नहीं होता।
दिल्ली सरकार की यह नई स्वास्थ्य पहल न केवल तकनीक से लैस है, बल्कि आम जनता को एक ही छत के नीचे व्यापक और मुफ्त इलाज देने की दिशा में एक बड़ा कदम है। मोहल्ला क्लिनिक के सीमित दायरे से आगे बढ़ते हुए अब आयुष्मान आरोग्य मंदिर, स्वास्थ्य सेवाओं का नया चेहरा बन रहे हैं।

