• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Fasal Kranti Agriculture News
Advertisement
  • Home
  • कृषि समाचार
  • समाचार
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • सफ़लता की कहानी
  • साक्षात्कार
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • खेल
  • अन्य
  • Login
No Result
View All Result
  • Home
  • कृषि समाचार
  • समाचार
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • सफ़लता की कहानी
  • साक्षात्कार
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • खेल
  • अन्य
No Result
View All Result
Fasal Kranti Agriculture News
No Result
View All Result
Home कृषि समाचार

नेफेड बना ‘किसान से किचन तक’ का ब्रांड, समोसे से मटर पनीर तक अब विदेशों में भी बिकेगा स्वाद

Fiza by Fiza
July 24, 2025
in कृषि समाचार
0
नेफेड बना ‘किसान से किचन तक’ का ब्रांड, समोसे से मटर पनीर तक अब विदेशों में भी बिकेगा स्वाद
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

देश की प्रतिष्ठित सहकारी संस्था नेफेड (NAFED) अब केवल किसानों की उपज बेचने तक सीमित नहीं रही। अब यह संगठन ‘किसान से किचन तक’ के मंत्र के साथ रेडी टू ईट फूड मार्केट में एक मजबूत ब्रांड बनकर उभर रहा है। समोसे, मटर पनीर और दाल मखनी जैसे स्वादिष्ट भारतीय व्यंजन अब नेफेड ब्रांड के तहत न केवल भारत में बल्कि विदेशों में भी धूम मचाने को तैयार हैं।

नेफेड ने हाल ही में मिडिल ईस्ट की दिग्गज रिटेल कंपनी लुलु ग्रुप के साथ एक महत्वपूर्ण समझौता किया है। इसका उद्देश्य भारतीय खाने को अंतरराष्ट्रीय बाज़ार में पहचान दिलाना और किसानों के उत्पादों को वैश्विक प्लेटफॉर्म तक पहुंचाना है।

ऑनलाइन और इंटरनेशनल मार्केटिंग
नेफेड के रेडी टू ईट उत्पाद अब इसके ऑनलाइन पोर्टल पर भी उपलब्ध हैं। इसके अलावा कंपनी का फोकस विदेशों में खासकर मिडिल ईस्ट देशों में अपना दायरा बढ़ाने पर है। लुलु ग्रुप के साथ करार इसी दिशा में एक बड़ा कदम है।

रेडी टू ईट में 2 साल की शेल्फ लाइफ
नेफेड के एमडी दीपक अग्रवाल के मुताबिक, “हम पहले केवल सरकारी एजेंसियों के साथ काम करते थे, लेकिन अब प्राइवेट सेक्टर को भी सीधे सामान बेचने लगे हैं। हमारा उद्देश्य है कि किसानों का अधिक से अधिक माल बिके और उन्हें सीधा लाभ पहुंचे।”

उन्होंने बताया कि नेफेड के रेडी टू ईट उत्पाद दो साल तक खराब नहीं होते, जिससे अंतरराष्ट्रीय ग्राहकों में इसकी मांग और भी बढ़ने की संभावना है।

तेजी से बढ़ता कारोबार
नेफेड का बिजनेस भी बीते कुछ वर्षों में जबरदस्त बढ़ा है।

  • 2019-20 में टर्नओवर: ₹16,281 करोड़

  • 2023-24 में टर्नओवर: ₹26,520 करोड़

  • 2019-20 में नेट प्रॉफिट: ₹165.65 करोड़

  • 2023-24 में नेट प्रॉफिट: ₹492.38 करोड़

दलहन मिशन की नोडल एजेंसी
सरकार ने नेफेड को भारत को दलहन उत्पादन में आत्मनिर्भर बनाने की जिम्मेदारी भी सौंपी है। इसके तहत वह शत-प्रतिशत दालों की सरकारी खरीद का संचालन करेगी।

नेफेड की शुरुआत
नेफेड की स्थापना 2 अक्टूबर 1958 को गांधी जयंती के मौके पर की गई थी। इसका मूल उद्देश्य किसानों की उपज को बेहतर बाज़ार दिलाना और उन्हें आर्थिक रूप से मजबूत बनाना था।अब नेफेड ब्रांड बनकर किसानों को नया प्लेटफॉर्म दे रहा है—जहां न सिर्फ उपज बेची जा रही है, बल्कि उसका मूल्य संवर्धन कर नए बाजारों तक पहुंचाया जा रहा है।

Previous Post

अमरूद के पेड़ हो रहे हैं तबाह! अगस्त से अक्टूबर सबसे खतरनाक समय; जानिए कैसे बचाएं अपनी फसल

Next Post

न्युकृषी ने हिसार और रामनगर में डीलर मीटिंग्स के माध्यम से कृषि साझेदारी को दिया नया बल

Next Post
न्युकृषी ने हिसार और रामनगर में डीलर मीटिंग्स के माध्यम से कृषि साझेदारी को दिया नया बल

न्युकृषी ने हिसार और रामनगर में डीलर मीटिंग्स के माध्यम से कृषि साझेदारी को दिया नया बल

Fasalkranti

Fasal Kranti is a premier monthly agricultural magazine which publish in Hindi, Punjabi, Marathi and Gujarati languages, dedicated to Indian farmers. Fasal Kranti aims to be a premier monthly agricultural magazine in Hindi dedicated to Indian farmers of the 21st century. 

Category

  • कृषि समाचार
  • साक्षात्कार
  • सफ़लता की कहानी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • खेल

Newsletter

Subscribe to our Newsletter. You choose the topics of your interest and we’ll send you handpicked news and latest updates based on your choice.

Contact us

  • E-Mail: info@fasalkranti.in
  • Phone: +91 9625941688
Copyrights © 2026. Fasal Kranti, Inc. All Rights Reserved. Maintained By Fasalkranti Team.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • Home
  • कृषि समाचार
  • समाचार
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • सफ़लता की कहानी
  • साक्षात्कार
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • खेल
  • अन्य

© 2026 Fasalkranti - News and Magazine by Fasalkranti news.