#WATCH | Chandigarh: BJP leader Kanwar Pal Gujjar says, "CM and cabinet ministers have resigned and the Governor has accepted the resignations…" pic.twitter.com/ckFpx6G5Dm
— ANI (@ANI) March 12, 2024
§ֆ:इसके साथ ही हरियाणा में बीजेपी और जननायक जनता पार्टी (JJP) का गठबंधन टूट गया है. कहा जा रहा है कि आगामी लोकसभा चुनाव में सीट शेयरिंग को लेकर हुए मतभेदों की वजह से ये गठबंधन टूटा है. इस बीच चंडीगढ़ में बीजेपी के विधायक दल की बैठक हो रही है. निर्दलीय विधायकों ने सीएम खट्टर से मुलाकात कर अपना समर्थन जताया है. हरियाणा के ताजा राजनीतिक घटनाक्रमों के लिए आजतक डॉट इन से जुड़े रहें.
§֍:विधायक दल की बैठक बीच में छोड़कर बाहर निकले अनिल विज§ֆ:
#WATCH | BJP leader Manohar Lal Khattar leaves from Raj Bhavan in Chandigarh after resigning as CM of Haryana
— ANI (@ANI) March 12, 2024
CM Khattar and his cabinet submitted their resignations to state Governor Bandaru Dattatreya. pic.twitter.com/UaGDECkk5L
§ֆ:चंडीगढ़ में विधायक दल की बैठक बीच में छोड़कर बीजेपी के बड़े नेता अनिल विज बाहर निकल गए हैं. वह सरकारी गाड़ी छोड़कर प्राइवेट कार से चले गए हैं. विधायक दल की बैठक अभी भी हो रही है. बताया जा रहा है कि वे नाराज होकर मीटिंग से बाहर निकले हैं. इस दौरान विज ने कुछ भी कहने से इनकार कर दिया. उन्होंने बस इतना कहा कि बैठक में जो भी हुआ है, उसके बारे में सिर्फ ऑब्जर्वर बता सकते हैं. §हरियाणा की सियासत में मंगलवार को बड़ा फेरबदल हुआ. नायब सिंह सैनी हरियाणा के नए मुख्यमंत्री होंगे. वह मंगलवार शाम पांच बजे पद की शपथ लेंगे. इससे पहले मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने पद से इस्तीफा दे दिया था. उन्होंने राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंपा था, जिसे स्वीकार कर लिया गया.

