֍:बिहार के लोगों के लिए खुशखबरी
§ֆ:डायरेक्टर पवन कुमार ने बताया कि इस योजना से लोगों को जोड़ने के लिए डाक विभाग की तरफ से गांव-गांव जाकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है. इस योजना के फायदे के बारे में बताया जा रहा है. जो लोग इस योजना का लाभ लेने के लिए इच्छुक हैं, उनका रजिस्ट्रेशन भी किया जा रहा है. इसके लिए कोई शुल्क निर्धारित नहीं किया गया है. इसके अलावा कोई खास डॉक्यूमेंट भी नहीं देना पड़ रहा है. रजिस्ट्रेशन करवाने के लिए मात्र बिजली का बिल देना होगा. इस योजना का लाभ लेने के लिए अब तक पांच लाख से ज्यादा लोग रजिस्ट्रेशन करवा चुके हैं.
§ֆ:§֍:कैसे मिलेगा फ्री बिजली§ֆ:पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली स्कीम के तहत देश के वैसे 1 करोड़ परिवारों को मुफ्त बिजली मिलेगी जो अपने छत या खाली जमीन पर सौर बिजली यूनिट स्थापित करते हैं. इसके लिए सरकार की तरफ से सब्सिडी भी दी जाएगी. प्राप्त जानकारी के मुताबिक इस योजना के तहत रजिस्ट्रेशन कराने पर 1 किलोवाट पर 30 हजार, 2 किलोवाट पर 60 हजार और 3 किलोवाट पर 78 हजार तक के अनुदान का प्रावधान है. इन सोलर पैनल से जो बिजली का उत्पादन होगा उसे लोग अपने घरों में इस्तेमाल कर सकते हैं साथ ही बची हुई बिजली पावर ग्रिड में चली जाएगी. इस पर ऊर्जा विभाग की तरफ से तैयारी की जा रही है. फिलहाल लोगों को जागरूक करने का जिम्मा डाक विभाग को मिला है.
§बिहार वासियों के लिए बड़ी खुशखबरी है. अब उन्हें 300 यूनिट तक फ्री बिजली मिलेगी. इसके लिए आपको नजदीकी डाक घर जाकर रजिस्ट्रेशन करवाना है या फिर डाकिया खुद आपके घर आकर रजिस्ट्रेशन कर देगा. दरअसल, पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत लोगों को फ्री बिजली की सुविधा मिलने वाली है. इस योजना के बारे में जागरूकता फैलाने की जिम्मेदारी डाक विभाग को मिली है. बिहार परिमंडल के डायरेक्टर पवन कुमार ने बताया कि डाक विभाग के अधिकारी घर-घर पहुंचकर रजिस्ट्रेशन कर रहे हैं. इसके बावजूद भी जो लोग छूट गए हैं, वह अपने नजदीकी पोस्ट ऑफिस जाकर रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं.

