• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Fasal Kranti Agriculture News
Advertisement
  • Home
  • कृषि समाचार
  • समाचार
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • सफ़लता की कहानी
  • साक्षात्कार
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • खेल
  • अन्य
  • Login
No Result
View All Result
  • Home
  • कृषि समाचार
  • समाचार
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • सफ़लता की कहानी
  • साक्षात्कार
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • खेल
  • अन्य
No Result
View All Result
Fasal Kranti Agriculture News
No Result
View All Result
Home समाचार

बीआईएस की ओर से 340 करोड़ रुपये से अधिक के प्रस्तावों की जांच की गई

Fiza by Fiza
March 12, 2024
in समाचार
0
बीआईएस की ओर से 340 करोड़ रुपये से अधिक के प्रस्तावों की जांच की गई
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

ֆ:उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय के अधीन उपभोक्ता मामले विभाग ने अपनी स्क्रीनिंग कमिटी के माध्यम से सभी क्षेत्रों, जैसे कि वस्त्र, खाद्य, वैधानिक माप-तौल और विद्युत पारेषण व वितरण के तहत सरकारी प्रयोगशालाओं में परीक्षण केंद्रों के निर्माण के लिए बीआईएस की ओर से प्रदान की जाने वाली सहायता के लिए 340 करोड़ रुपये से अधिक के प्रस्तावों की जांच की है, जो इन क्षेत्रों में विकास की गति को आगे बढ़ाने के लिए उत्प्रेरक के रूप में काम करेगा। केंद्र सरकार ने अब महत्वपूर्ण क्षेत्रों में परीक्षण केंद्रों के निर्माण/संवर्द्धन के लिए अन्य प्रयोगशालाओं को सहायता देने की योजना का उच्च शैक्षणिक संस्थानों की प्रयोगशालाओं और अनुसंधान व विकास उद्देश्यों के लिए या बिना किसी लाभ के आधार पर प्रयोगशाला संचालित करने वाले निजी संगठनों तक विस्तार किया है। ऐसी प्रयोगशालाएं भी इस योजना के प्रावधानों के अनुरूप सहायता के लिए आवेदन कर सकती हैं, जो बीआईएस की वेबसाइट www.bis.gov.in पर प्रयोगशालाएं टैब के तहत उपलब्ध है।

§ֆ:इसके अलावा घरेलू परीक्षण केंद्रों वाले निर्माता अपनी प्रयोगशाला को बीआईएस प्रयोगशाला मान्यता योजना (बीआईएस एलआरएस) के तहत मान्यता प्राप्त करके बीआईएस अनुरूपता मूल्यांकन योजनाओं के लिए उसे नमूनों के परीक्षण के उद्देश्य से बीआईएस परीक्षण इकोसिस्टम के साथ जोड़ सकते हैं। इसके लिए बीआईएस प्रयोगशाला सूचना प्रबंधन प्रणाली के माध्यम से https://lims.bis.gov.in/ पर लॉगिन और फिर न्यू लैब रजिस्टर लिंक पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। इस पोर्टल पर पंजीकरण की चरण-दर-चरण प्रक्रिया की जानकारी के लिए एक विस्तृत उपयोगकर्ता मैनुअल भी उपलब्ध है। उपरोक्त योजनाओं के संबंध में किसी स्पष्टीकरण/सहायता के लिए बीआईएस से lrmd-bis@bis.gov.in या बीआईएस सुविधा सेवा संख्या 1800-11-1206 पर संपर्क किया जा सकता है।

§भारत सरकार ने देश में गुणवत्तापूर्ण बुनियादी ढांचे को बढ़ावा देने के प्रयासों के क्रम में प्रयोगशाला नेटवर्क के उन्नयन और मजबूती को लेकर भारत के राष्ट्रीय मानक निकाय- भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) के माध्यम से एक योजना की शुरुआत की है। इसके लिए कुल 340 करोड़ रुपये के अधिक के प्रस्तावों की जांच होने के बाद वस्त्र, खाद्य, वैधानिक माप-विधि और विद्युत पारेषण (ट्रांसमिशन) सहित महत्वपूर्ण क्षेत्रों में परीक्षण केंद्रों की संख्या में बढ़ोतरी से भारत में गुणवत्ता बुनियादी ढांचे में विशिष्ट प्रगति होने की आशा है।देश में समग्र गुणवत्ता बुनियादी ढांचे में परीक्षण केंद्रों की उपलब्धता यह सुनिश्चित करने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है कि निर्माता, नियामक और उपभोक्ता अपनी तकनीकी जरूरतों को पूरा करने में सक्षम हैं। साथ ही यह गुणवत्तापूर्ण उत्पादों की उपलब्धता सुनिश्चित करते हैं। सरकार ने विभिन्न क्षेत्रों में परीक्षण केंद्रों और प्रयोगशाला बुनियादी ढांचे की उपलब्धता बढ़ाने के लिए कई कदम उठाए हैं।

Previous Post

आगामी चुनावों को लेकर भारत निर्वाचन आयोग ने शुरू किया मंथन

Next Post

केंद्रीय मंत्री ने सुभाष चंद्र बोस के जीवन पर आधारित डिजिटल प्रदर्शनी का उद्घाटन किया

Next Post
केंद्रीय मंत्री ने सुभाष चंद्र बोस के जीवन पर आधारित डिजिटल प्रदर्शनी का उद्घाटन किया

केंद्रीय मंत्री ने सुभाष चंद्र बोस के जीवन पर आधारित डिजिटल प्रदर्शनी का उद्घाटन किया

Fasalkranti

Fasal Kranti is a premier monthly agricultural magazine which publish in Hindi, Punjabi, Marathi and Gujarati languages, dedicated to Indian farmers. Fasal Kranti aims to be a premier monthly agricultural magazine in Hindi dedicated to Indian farmers of the 21st century. 

Category

  • कृषि समाचार
  • साक्षात्कार
  • सफ़लता की कहानी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • खेल

Newsletter

Subscribe to our Newsletter. You choose the topics of your interest and we’ll send you handpicked news and latest updates based on your choice.

Contact us

  • E-Mail: info@fasalkranti.in
  • Phone: +91 9625941688
Copyrights © 2026. Fasal Kranti, Inc. All Rights Reserved. Maintained By Fasalkranti Team.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • Home
  • कृषि समाचार
  • समाचार
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • सफ़लता की कहानी
  • साक्षात्कार
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • खेल
  • अन्य

© 2026 Fasalkranti - News and Magazine by Fasalkranti news.