• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Fasal Kranti Agriculture News
Advertisement
  • Home
  • कृषि समाचार
  • समाचार
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • सफ़लता की कहानी
  • साक्षात्कार
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • खेल
  • अन्य
  • Login
No Result
View All Result
  • Home
  • कृषि समाचार
  • समाचार
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • सफ़लता की कहानी
  • साक्षात्कार
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • खेल
  • अन्य
No Result
View All Result
Fasal Kranti Agriculture News
No Result
View All Result
Home मौसम

वाराणसी में गंगा का कहर: बिंदू के निशान के करीब पहुंचा जलस्तर, कई जगह हुआ जलभराव

Fiza by Fiza
July 19, 2025
in मौसम
0
वाराणसी में गंगा का कहर: बिंदू  के निशान के करीब पहुंचा जलस्तर, कई जगह हुआ जलभराव
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

गंगा एक बार फिर रौद्र रूप में आ गई हैं। जलस्तर में ठहराव के बाद तेजी से हो रही वृद्धि ने पूरे शहर को अलर्ट मोड में ला दिया है। गुरुवार रात से अब तक जलस्तर में 83 सेमी की तेजी से बढ़ोतरी दर्ज की गई है, और यह सिलसिला अभी थमने का नाम नहीं ले रहा है। गंगा फिलहाल 69.54 मीटर पर बह रही हैं और चेतावनी बिंदु के बेहद करीब हैं। पांच सेमी प्रति घंटे की गति से बढ़ता जलस्तर अगर यूं ही जारी रहा तो आधी रात तक चेतावनी बिंदु पार कर सकती हैं।

शुक्रवार दोपहर को दशाश्वमेध घाट पर बने जल पुलिस के बूथ और गंगा मंदिर में पानी घुस गया, जिससे पुलिसकर्मियों ने अपना सामान समेटकर सुरक्षित स्थानों की ओर रुख किया।

मणिकर्णिका घाट बना जलसमाधि स्थल
मणिकर्णिका घाट की गलियों में पानी भर चुका है। दुकानें बंद हो गई हैं और अब वहां नावें चलने लगी हैं। घाट की सीढ़ियों पर ही शवों का अंतिम स्नान कराया जा रहा है और अब छतों पर शवदाह किया जा रहा है। शवों की कतार लग गई है, जिससे हालात और भी संवेदनशील हो गए हैं।

अस्सी घाट और जज हाउस भी खतरे में
पुराने अस्सी घाट की गलियों में बाढ़ का पानी बह रहा है, जबकि नया अस्सी घाट पर “सुबह-ए-बनारस” का मंच जलमग्न हो चुका है। सड़क तक पहुंचने में अब महज आठ सीढ़ियां बाकी हैं। सामने घाट पर निर्माणाधीन गुंबद तक पानी पहुंच गया है और जज हाउस की सीढ़ियों के ऊपर से बह रहा है। इससे तटवर्ती बस्तियों के लोग घबराए हुए हैं और सुरक्षित स्थानों की तलाश में पलायन शुरू हो गया है।

वरुणा में भी तबाही, गंध और संक्रमण का खतरा
वरुणा नदी भी पलट प्रवाह से उफन रही है और उससे जुड़े नालों के जरिए नए इलाकों में बाढ़ का पानी तेजी से फैल रहा है। शुक्रवार को धूप निकलते ही बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में सड़न और दुर्गंध से लोगों का सांस लेना मुश्किल हो गया। नगर निगम की ओर से अब तक कीटनाशक दवाओं का छिड़काव नहीं किया गया है, जिससे संक्रमण का खतरा और बढ़ गया है।

20 घंटे में 83 सेमी की बढ़त
गुरुवार रात 8 बजे गंगा का जलस्तर 68.71 मीटर था, जो शुक्रवार सुबह 8 बजे तक 69.20 मीटर तक पहुंच गया। इसके बाद शाम चार बजे तक यह 69.54 मीटर पर जा पहुंचा। बाढ़ की इस रफ्तार ने प्रशासन और आमजन को चिंता में डाल दिया है।

Previous Post

ED का डिजिटल दांव: गूगल-मेटा पर सट्टेबाजी ऐप्स को प्रमोट करने का आरोप, 21 जुलाई को किया तलब

Next Post

रेलवे में बिना आईकार्ड नहीं बिकेगा खाना! वेंडरों के लिए अब QR कोड वाला पहचान पत्र अनिवार्य

Next Post
रेलवे में बिना आईकार्ड नहीं बिकेगा खाना! वेंडरों के लिए अब QR कोड वाला पहचान पत्र अनिवार्य

रेलवे में बिना आईकार्ड नहीं बिकेगा खाना! वेंडरों के लिए अब QR कोड वाला पहचान पत्र अनिवार्य

Fasalkranti

Fasal Kranti is a premier monthly agricultural magazine which publish in Hindi, Punjabi, Marathi and Gujarati languages, dedicated to Indian farmers. Fasal Kranti aims to be a premier monthly agricultural magazine in Hindi dedicated to Indian farmers of the 21st century. 

Category

  • कृषि समाचार
  • साक्षात्कार
  • सफ़लता की कहानी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • खेल

Newsletter

Subscribe to our Newsletter. You choose the topics of your interest and we’ll send you handpicked news and latest updates based on your choice.

Contact us

  • E-Mail: info@fasalkranti.in
  • Phone: +91 9625941688
Copyrights © 2026. Fasal Kranti, Inc. All Rights Reserved. Maintained By Fasalkranti Team.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • Home
  • कृषि समाचार
  • समाचार
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • सफ़लता की कहानी
  • साक्षात्कार
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • खेल
  • अन्य

© 2026 Fasalkranti - News and Magazine by Fasalkranti news.