• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Fasal Kranti Agriculture News
Advertisement
  • Home
  • कृषि समाचार
  • समाचार
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • सफ़लता की कहानी
  • साक्षात्कार
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • खेल
  • अन्य
  • Login
No Result
View All Result
  • Home
  • कृषि समाचार
  • समाचार
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • सफ़लता की कहानी
  • साक्षात्कार
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • खेल
  • अन्य
No Result
View All Result
Fasal Kranti Agriculture News
No Result
View All Result
Home कृषि समाचार

खुशखबरी! अब 31 जुलाई तक कराएं खरीफ फसलों का बीमा, जानिए हरियाणा सरकार की नई घोषणा

Fiza by Fiza
July 18, 2025
in कृषि समाचार
0
खुशखबरी! अब 31 जुलाई तक कराएं खरीफ फसलों का बीमा, जानिए हरियाणा सरकार की नई घोषणा
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

हरियाणा के किसानों के लिए राहतभरी खबर है। राज्य सरकार ने खरीफ 2025 सीजन के लिए प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (PMFBY) की अंतिम तारीख बढ़ाकर 31 जुलाई 2025 कर दी है। इसका मतलब यह है कि अब किसान अपनी धान, बाजरा, मक्का और कपास जैसी फसलों का बीमा इस तिथि तक करवा सकते हैं। यह निर्णय किसानों को अधिक समय देने और व्यापक स्तर पर फसल बीमा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से लिया गया है।

किन फसलों पर कितना प्रीमियम लगेगा?

राज्य के कृषि विभाग ने खरीफ फसलों के लिए बीमा प्रीमियम की दरें भी घोषित की हैं:

  • धान: ₹2124.98 प्रति हेक्टेयर

  • बाजरा: ₹1024.36 प्रति हेक्टेयर

  • मक्का: ₹1089.74 प्रति हेक्टेयर

  • कपास: ₹5435.05 प्रति हेक्टेयर

किसान इन तय दरों पर प्रीमियम जमा कर बीमा योजना का लाभ उठा सकते हैं।

ऋणी किसानों के लिए वैकल्पिक है योजना

फसल बीमा योजना ऋणी किसानों के लिए वैकल्पिक रखी गई है। यदि कोई ऋणी किसान बीमा नहीं करवाना चाहता, तो उसे 24 जुलाई 2025 तक बैंक को लिखित सूचना देनी होगी। इसके लिए ‘ओटीपी आउट फार्म’ की प्रक्रिया अपनानी होगी, जिसमें किसान को रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आए ओटीपी को बैंक में जमा करना होगा।

गैर-ऋणी किसानों के लिए ये हैं जरूरी दस्तावेज
जो किसान किसी बैंक से ऋण नहीं लेते, वे भी बीमा करवा सकते हैं। इसके लिए उन्हें ये दस्तावेज देने होंगे:

  • जमीन की फर्द

  • बैंक खाता संख्या

  • आधार कार्ड

  • फसल बिजाई प्रमाणपत्र

  • मेरी फसल मेरा ब्यौरा पंजीकरण

बीमा कहां और कैसे कराएं?

किसान निम्न माध्यमों से फसल बीमा करवा सकते हैं:

  • ऑनलाइन पोर्टल: https://pmfby.gov.in

  • जन सेवा केंद्र (CSC)

  • बैंक / डाकघर

  • क्रॉप इंश्योरेंस ऐप / AIDE ऐप


हरियाणा सरकार के इस फैसले से हजारों किसानों को राहत मिलेगी। अब वे अपनी खरीफ की फसलों का बीमा 31 जुलाई 2025 तक करवा सकते हैं। जिन किसानों ने अब तक बीमा नहीं कराया है, उनके पास यह सुनहरा मौका है कि वे समय रहते अपनी फसलों को प्राकृतिक आपदाओं से होने वाले नुकसान से सुरक्षित कर लें।

Previous Post

मोती की खेती: झारखंड कैसे किसानों को 10 गुना लाभ के साथ सीपियों को सोना बनाने का प्रशिक्षण दे रहा है

Next Post

PM मोदी के बिहार दौरे पर तेजस्वी का तीखा हमला, बोले- ‘जुमलों की बारिश से इंद्र देव भी शरमा जाएंगे’

Next Post
PM मोदी के बिहार दौरे पर तेजस्वी का तीखा हमला, बोले- ‘जुमलों की बारिश से इंद्र देव भी शरमा जाएंगे’

PM मोदी के बिहार दौरे पर तेजस्वी का तीखा हमला, बोले- 'जुमलों की बारिश से इंद्र देव भी शरमा जाएंगे'

Fasalkranti

Fasal Kranti is a premier monthly agricultural magazine which publish in Hindi, Punjabi, Marathi and Gujarati languages, dedicated to Indian farmers. Fasal Kranti aims to be a premier monthly agricultural magazine in Hindi dedicated to Indian farmers of the 21st century. 

Category

  • कृषि समाचार
  • साक्षात्कार
  • सफ़लता की कहानी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • खेल

Newsletter

Subscribe to our Newsletter. You choose the topics of your interest and we’ll send you handpicked news and latest updates based on your choice.

Contact us

  • E-Mail: info@fasalkranti.in
  • Phone: +91 9625941688
Copyrights © 2026. Fasal Kranti, Inc. All Rights Reserved. Maintained By Fasalkranti Team.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • Home
  • कृषि समाचार
  • समाचार
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • सफ़लता की कहानी
  • साक्षात्कार
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • खेल
  • अन्य

© 2026 Fasalkranti - News and Magazine by Fasalkranti news.