• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Fasal Kranti Agriculture News
Advertisement
  • Home
  • कृषि समाचार
  • समाचार
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • सफ़लता की कहानी
  • साक्षात्कार
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • खेल
  • अन्य
  • Login
No Result
View All Result
  • Home
  • कृषि समाचार
  • समाचार
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • सफ़लता की कहानी
  • साक्षात्कार
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • खेल
  • अन्य
No Result
View All Result
Fasal Kranti Agriculture News
No Result
View All Result
Home ब्रेकिंग न्यूज़

पंजाब:114 वर्षीय मैराथन रनर फौजा सिंह से जुड़ा हिट एंड रन केस 30 घंटे में सुलझा, NRI आरोपी अमृतपाल गिरफ्तार

Fiza by Fiza
July 16, 2025
in ब्रेकिंग न्यूज़
0
पंजाब:114 वर्षीय मैराथन रनर फौजा सिंह से जुड़ा हिट एंड रन केस 30 घंटे में सुलझा, NRI आरोपी अमृतपाल गिरफ्तार
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

114 वर्षीय दिग्गज मैराथन धावक फौजा सिंह से जुड़े सनसनीखेज हिट एंड रन केस को पंजाब पुलिस ने महज 30 घंटे में सुलझा लिया है। पुलिस ने इस मामले में 30 वर्षीय एनआरआई अमृतपाल सिंह ढिल्लों को गिरफ्तार कर लिया है। वारदात में इस्तेमाल की गई टॉयोटा फॉर्च्यूनर (PB 20 C 7100) भी बरामद कर ली गई है।

कनाडा से लौटा आरोपी, करतारपुर से पकड़ा गया
अमृतपाल सिंह ढिल्लों जालंधर के करतारपुर के दासूपुर गांव का रहने वाला है और हाल ही में कनाडा से भारत लौटा था। पुलिस ने उसे करतारपुर स्थित घर से गिरफ्तार किया। जांच के मुताबिक, हादसे के बाद वह सीधे गांव की ओर भाग गया और वहां छिपा रहा।

पुलिस को कबूलनामे में बताई पूरी वारदात
पुलिस पूछताछ में अमृतपाल ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। उसने बताया कि वह मुकेरिया से मोबाइल बेचकर लौट रहा था और ब्यास पिंड के पास बुजुर्ग फौजा सिंह उसकी गाड़ी की चपेट में आ गए। आरोपी को यह अंदाजा नहीं था कि वह फौजा सिंह जैसे चर्चित शख्स को टक्कर मार चुका है। देर रात मीडिया में आई खबरों से उसे हादसे की गंभीरता का एहसास हुआ।

गाड़ी किसी और के नाम पर थी रजिस्टर्ड
एसएसपी हरविंदर सिंह विर्क के निर्देश पर बनी पुलिस टीम ने मामले की तेजी से जांच की। फॉर्च्यूनर की नंबर प्लेट के आधार पर पता चला कि गाड़ी कपूरथला के अठौली गांव के वरिंदर सिंह के नाम पर रजिस्टर्ड है। वरिंदर सिंह ने बताया कि यह गाड़ी उसने एनआरआई अमृतपाल को बेची थी।

पुलिस अब जांच करेगी रफ्तार और लापरवाही की एंगल से
अब पुलिस आरोपी को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेने की तैयारी में है ताकि आगे की गहराई से जांच की जा सके। पुलिस यह भी जानना चाहती है कि क्या गाड़ी तेज रफ्तार में थी या लापरवाही से चलाई जा रही थी।

पुलिस ने बताया बड़ी कामयाबी
फौजा सिंह जैसे सम्मानित बुजुर्ग से जुड़े इस मामले को पुलिस ने गंभीरता से लिया और तेजी से सुलझाया। आरोपी की गिरफ्तारी और गाड़ी की बरामदगी को पुलिस ने एक अहम सफलता माना है।

Previous Post

अमेरिका चाहता है भारतीय डेयरी मार्केट में एंट्री, लेकिन भारत ने दिखाया सख्त रुख

Next Post

AI टेक्नोलॉजी, इंटरनेशनल VFX और 8 ऑस्कर विनिंग स्टूडियो की भागीदारी से बनेगी एपिक फिल्म Ramayana , बजट ने तोड़े सारे रिकॉर्ड

Next Post
AI टेक्नोलॉजी, इंटरनेशनल VFX और 8 ऑस्कर विनिंग स्टूडियो की भागीदारी से बनेगी एपिक फिल्म Ramayana , बजट ने तोड़े सारे रिकॉर्ड

AI टेक्नोलॉजी, इंटरनेशनल VFX और 8 ऑस्कर विनिंग स्टूडियो की भागीदारी से बनेगी एपिक फिल्म Ramayana , बजट ने तोड़े सारे रिकॉर्ड

Fasalkranti

Fasal Kranti is a premier monthly agricultural magazine which publish in Hindi, Punjabi, Marathi and Gujarati languages, dedicated to Indian farmers. Fasal Kranti aims to be a premier monthly agricultural magazine in Hindi dedicated to Indian farmers of the 21st century. 

Category

  • कृषि समाचार
  • साक्षात्कार
  • सफ़लता की कहानी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • खेल

Newsletter

Subscribe to our Newsletter. You choose the topics of your interest and we’ll send you handpicked news and latest updates based on your choice.

Contact us

  • E-Mail: info@fasalkranti.in
  • Phone: +91 9625941688
Copyrights © 2026. Fasal Kranti, Inc. All Rights Reserved. Maintained By Fasalkranti Team.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • Home
  • कृषि समाचार
  • समाचार
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • सफ़लता की कहानी
  • साक्षात्कार
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • खेल
  • अन्य

© 2026 Fasalkranti - News and Magazine by Fasalkranti news.