֍:किसानों को मौसम की मिलेगी सटीक जानकारी §ֆ:उत्तर प्रदेश सरकार, मौसम की सटीक भविष्यवाणी के लिए ऑटोमिटिक वेदर स्टेशन स्थापित करेगी. इससे किसानों को प्रत्येक 15-15 मिनट पर मौसम का अपडेट मिलता रहेगा. ताकि किसानों को आगामी मौसम की सटीक जानकारी पहले ही मुहैया हो सके, जिससे वे अपने फसलों की सुरक्षा कर सकेंगे. इसके लिए सरकार ने अभी पूर्वांचल में 16 ऑटोमिटिक वेदर स्टेशन स्थापित करने का प्लान बनाया है. जिसमे 6 को पहले ही लगाया जा चुका है.
§֍:इससे किसानों के साथ आमजनों को भी मिलेगा फायदा§ֆ:प्रदेश में फिलहाल ट्रायल के तौर पर खजनी, कैंपियरगंज समेत अलग-अलग जगहों में स्थापित कर दिया गया है. जल्द ही कुल 16 जगह पर भी इसे स्थापित किया जाएगा. इसमें यह भी रिकॉर्ड रखा जा सकेगा कि कहां कितनी बारिश हुई है. वहीं, वेदर स्टेशन के लिए बजट फाइनल हो गया है. विभाग की ओर से इस काम की जिम्मेदारी कार्यदाई संस्था ओपल इंडिया प्राइवेट लिमिटेड को सौंपी गई है. वेदर स्टेशन के जरिये आमजन को भी काफी लाभ मिलेगा. लेकिन किसानों को इसका बड़ा लाभ होगा.
§֍:गोरखपुर आपदा विशेषज्ञ ने मामले पर दी जानकारी§ֆ:इस मामले पर इंडिया टुडे के डिजिटल प्लेटफॉर्म किसान तक से गोरखपुर आपदा विशेषज्ञ के गौतम गुप्ता ने बात की. उन्होंने बताया कि गोरखपुर जिले में 16 ऑटोमिटिक वेदर स्टेशन (AWS) स्थापित करने की योजना है. जहां 6 वेदर स्टेशन जिले के अलग-अलग तहसीलों में अबतक लगाया जा चुका है. वहीं 10 पर काम जारी है.
§֍:मोबाइल पर मिलेगा किसानों को अपडेट§ֆ:उन्होंने आगे बताया कि वेदर स्टेशन लगने से किसानों को काफी फायदा होगा. सरकार की कोशिश है कि आने वाले समय में एक ऐप भी लॉन्च किया जाए, ताकि किसानों को उनके फोन पर मौसम की सटीक जानकारी मिल सकेगी. कई बार ऐसा देखने को मिलता है कि कुछ इलाकों में बारिश हो रही होती है, जबकि कई जगहों में सूखा होता है, ऐसे में इस ऑटोमिटिक वेदर स्टेशन से मौसम से जुड़ी हर ताजा अपडेट किसानों को अलर्ट मैसेज के जरिये उनके मोबाइल फोन पर प्राप्त होगा.§मौसम की मार से किसान हमेशा से परेशान रहा है, कभी मौसम बारिश से फसल को नुकसान हो जाता है तो कभी भीषण गर्मी फसलों को बर्बाद कर देती है. इस बीच उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने किसानों के लिए एक हल निकाला है. दरअसल, प्रदेश की योगी सरकार ने किसानों की फसलों को प्राकृतिक आपदा से बचाने का काम कर रही है. जिसके लिए उप्र राहत विभाग की सहायता से प्रदेश में ऑटोमिटिक वेदर स्टेशन लगाने का काम किया जा रहा है.

